बच्चा चोर गिरोह और खरीद फरोख्त करने वाले

अपहृत 2 बच्चे बरामद,तीन महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार
साहिबाबाद। ((एसपी चौहान)
      थाना साहिबाबाद पुलिस ने छोटे बच्चों को अपहृत करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 महिलाओं सहित दो पुरुषों को बच्चा चोरी और खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में साहिबाबाद से अपहृत दो बच्चे उम्र डेढ़ साल बरामद हुए  हैं। 
          सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे ने बताया कि हज हाउस हिंडन विहार अर्थला के पास से 27 जुलाई को एक बच्चा लापता हुआ था। विवेचना में पता चला कि बच्चा चोरों का एक गिरोह जनपद अलीगढ़ में पकड़ा गया है। वहां से एक बालक आजम खान पुत्र अनवर उम्र डेढ़ साल को बरामद किया गया। आजम खान को उसकी मां अमरीन पत्नी  अनवर निवासी कलंदर कॉलोनी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी दिल्ली अपने साथ लेकर अपने पिता शेर मोहम्मद के पास हिंडन विहार कॉलोनी हज हाउस झुग्गी झोपड़ी में आई थी। यह बालक 27 जुलाई को घर के सामने खेलते हुए से गायब हुआ था।
       पुलिस की विवेचना में पता चला कि अलीगढ़ पुलिस ने जो बच्चा चोर गिरोह पकड़ा है ,उसका गैंग लीडर दुर्योधन पुत्र ठाकुर दास निवासी गंगा नगर कॉलोनी थाना गांधी पार्क अलीगढ़ मूल पता अनार पुर थाना भिरज जिला एटा है। दुर्योधन से पूछताछ के दौरान पता चला कि इस गिरोह की महिला संगीता पत्नी आशीष चौधरी तथा सोनिया पत्नी दौलत राम शर्मा को इस अपहृत बालक कर आरव की जानकारी है।इसके बाद दोनों की निशानदेही से अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास से दूसरा बच्चा आरव पुत्र अमर सिंह उम्र डेढ़ साल बरामद किया गया। आरव को 2020 में अपहृत किया गया था।  उसे दो लाख रुपए में सोनिया और संगीता की मदद से राकेश कुमार पुत्र राजाराम, रजनीश गर्ग पुत्र डालचंद, कविता गर्ग पत्नी रजनीश गर्ग निवासी गण सूरज विहार कॉलोनी विसाहड़ा रोड दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर को दो लाख रुपए में बेचा गया था। इस मामले में इन दोनों महिलाओं संगीता और सोनिया को बच्चा बिकवाने की एवज में पांच -पांच हजार रुपये मिले थे।
     पुलिस ने बच्चा चोरी के मामले में सोनिया पत्नी दौलत राम शर्मा निवासी 216 गली चार चिरंजीलाल कॉलोनी बिसाहड़ा रोड थाना दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर संगीता पत्नी आशीष चौधरी निवासी ए51 गली नंबर 5 शंकरपुरी छपरौला थाना बिसरख जिला गौतम बुद्ध नगर, राकेश कुमार पुत्र राजाराम, रजनीश गर्ग पुत्र डालचंद तथा कविता गर्ग पत्नु नीरज गर्ग निवासीगण सूरज विहार कॉलोनी बिसाहड़ा रोड दादरी जिला गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है। बच्चा चोर गिरोह का सरगना दुर्योधन पहले ही अलीगढ़ जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दुर्योधन की निशानदेही से अलीगढ़ पुलिस ने अपराध 5 बच्चे बरामद किए थे। बच्चा आरव जरूरतमंद गर्ग परिवार को दो लाख में बेचा गया था तथा बिकवाने वाली संगीता और सोनिया को पांच 5000-5000रुपये मिले थे।
     फोटो कैप्शन -बरामद बच्चा अपनी मां की गोद में, दूसरे फोटो में बच्चा खरीदने बेचने वाले लोग।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना