गला हुआ बिजली खंभा टूट कर सड़क पर बैरियर की तरह गिरा

यूपीपीसीएल की लापरवाही का नतीजा, बीच सड़क पर गिरा बिजली का खंभा
साहिबाबाद(सत्यपाल सिंह चौहान)। 
एक
 उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया, नतीजा यह हुआ कि विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन में एक बिजली का खंबा जड़ से टूट कर सड़क के बीच में बैरियर की तरह गिर गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। 
       स्थानीय पार्षद रवि भाटी ने बताया कि विक्रम एन्क्लेव बिजली घर में कई बार उन्होंने और स्थानीय निवासियों ने शिकायत दी गई थी कि क्षेत्र में लगे पुराने बिजली के खंभे गल चुके हैं, झुक कर टेढ़े हो गए हैं। अधिकारियों से लगातार खतरनाक बिजली के खंभों को बदलवाने का आग्रह किया गया, लेकिन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह प्रातः 6 बजे उसी लापरवाही का नतीजा सामने आया। बिल्डिंग नंबर 50, विक्रम एन्क्लेव के सामने ट्रांसफार्मर सहित बिजली का खंभा बीच सड़क पर गिर गया और 11,000 केवी की बिजली लाइन के तारों पर झूलगया।गनीमत रही कि यह खंभा किसी व्यक्ति या वाहन के ऊपर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सबसे गंभीर बात यह है कि यह स्थान विक्रम एन्क्लेव बिजली घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही मौके पर पार्षद रवि भाटी ने पहुंचकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को बुलाया और गिरे हुए खंभे एवं ट्रांसफार्मर को दोबारा सुरक्षित रूप से लगाने का कार्य शुरू हुआ। रवि भाटी ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न