दुर्गा भाभी महिला समिति ने तीज महोत्सव का किया आयोजन

दुर्गा भाभी महिला समिति द्वारा  
तीज-महोत्सव का आयोजन 
साहिबाबाद (सत्यपाल सिंह चौहान)।
           श्याम पार्क मेन कॉलोनी  स्थित बाल शिक्षा संस्थान आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में  दुर्गा भाभी महिला समिति द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया। उमंग और सौभाग्य के प्रतीक इस तीज महोत्सव का आयोजन डॉ बीएस त्यागी सभागार में किया गया । 
        कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काटकर दिल्ली सरकार द्वारा सम्मानित डॉ. गीता ‘गीत’( पूर्व प्रधानाचार्य ) नशे किया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के भारतीय जनता पार्टी अर्थला मण्डल की पूर्व अध्यक्षा जया गुप्ता थीं। 
      कार्यक्रम का संयोजन गीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य द्वार को फूलों की खूबसूरत रंगोली से सजाया गया था। संयोजन समिति ने सभी आमंत्रित जन का स्वागत गुलाब के फूल की पंखुड़ियों की वर्षा और तीज के गीतों के साथ किया।
      डीजे की धुन पर तीज और सावन के गीतों के साथ थिरकते हुए सबने एक-दूसरे को तीज की बधाईयां दीं । गीता शर्मा और जया गुप्ता ने भारतीय संस्कृति में तीज पर्व के सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी तीज-त्योहार समाज के ताने-बाने के बीच सामंजस्य को और अधिक मजबूत करने की भूमिका निभाते हैं। अत: सामाजिक, संस्कृति और राष्ट्रवादी संगठनों को मिलजुलकर ऐसे आयोजन का संयोजन नियमित करते रहना चाहिए। जय गुप्ता ने संस्था की प्रेरणा स्रोत वीरांगना दुर्गा भाभी को स्मरण करते हुए; दुर्गा भाभी के क्रांतिकारी जीवन को देशभक्ति से ओत-प्रोत बताते हुए सभी के लिए अनुकरणीय बताया।   
इस तीज महोत्सव के अवसर श्याम पार्क मेन की  दुर्गा भाभी महिला समिति के तत्वाधान में 44 महिलाओं ने भागीदारी की और कार्यक्रम का संचालन रवीना कौशिक ने किया। 
     इस तीज-महोत्सव में दुर्गा भाभी महिला समिति ने गीत-संगीत व नृत्य के अलावा कई प्रकार की खेल-प्रतियोगिता, रैम्प वाक, क्विज़, झूला, इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया था। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन समिति ने इन प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में शामिल सभी सहभागीओं को भी प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के समापन के समय आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल निदेशक ईशान गौड़ के सौजन्य से महिला समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए उपहार भेंट कर विदा किया।
     तीज महोत्सव में रवीना कौशिक,तनु कौशिक, सिद्धि गुप्ता, जिया गुप्ता, शिप्रा कौशिक, प्रीति तोमर, स्नेह चौधरी, रिंकू चौधरी, निशा , राधा, मीनाक्षी बुंदेला, पूजा त्यागी, चित्रा, नेहा गुप्ता, कविता अग्रवाल, रूबी, संध्या भाटिया, अर्चना शर्मा, रिज़्जु, सिमरन गोयल, सीमा त्यागी, नीना शर्मा, रिद्धि तोमर, विभा तोमर, डॉ. वीणा चौहान, पूजा कसाना, ममता गुप्ता, शिवानी मौर्य, लता राघव, पूनम कौशिक, रेखा भारद्वाज, कुसुम मेहता, पूजा गौड़, रागिनी, सुमन, सविता आदि ने भाग लिया।
सत्यपाल सिंह चौहान

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न