कन्या पूजन और भंडारे के साथ कावड़ सेवा शिविरों का समापन

भंडारे के साथ कावड़ सेवा शिविरों का समापन 
साहिबाबाद(सत्यपाल सिंह चौहान)।
    महाशिवरात्रि के अवसर पर अपनी-अपनी मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने वाले शिव भक्त कावड़ियों की यात्रा आज जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। इसी के साथ आज कांवड़ियों की यात्रा के लिए सुगम बनाने के ध्येय से जगह-जगह मार्गों पर लगाए गए कावड़ यात्रा सेवा शिविर कन्या पूजन और भंडारे के साथ संपन्न हो गए। 
     प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसहिंडन क्षेत्र साहिबाबाद में जीटी रोड, लिंक रोड और वजीराबाद रोड पर हिंडन नदी से लेकर दिल्ली की सीमा तक निशुल्क कावड़ सेवा शिविर लगाए गए थे। जिनमें कावड़ यात्रियों के लिए खाने-पीने, ठहरने, आराम करने तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी। सबसे ज्यादा शिविर जीटी रोड पर दिल्ली जाने वाले रास्ते पर सड़क के किनारे लगाए गए थे। पूरे हिंडन पार्क क्षेत्र में करीब 50 से अधिक शिविर  लगाए गए थे। इनका आज कन्या पूजन,भंडारे के साथ समापन हो गया।
 श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन के पास निशुल्क 32 वां विशाल कावड़ सेवा शिविर सुरेश बंसल द्वारा लगाया गया था जिसमें कन्याओं के पूजन और उनके भोजन के साथ सभी लोगों को प्रसाद खिलाया गया। शिविर का हर्ष और उल्लास के साथ समापन हो गया। 
     शिविर के समापन के अवसर पर रेजिडेंट वेरिफिकेशन श्याम पार्क मेन और व्यापार मंडल के पदाधिकारी के अलावा इलाके गणमान्य व्यक्तियों और सभी प्रकार के लोगों ने भाग लिया। 

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न