भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारियों की समस्याओं को रखा सांसद के सामने, मिला आश्वासन

भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारियों की समस्या को लेकर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया ज्ञापन
नई दिल्ली(सत्यपाल सिंह चौहान)।
   एनओआईएनओ की 25वीं वर्षगांठ पर एलआईसी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन दिया गया।
     नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस ऑफिसर्स( सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) की रजत जयंती का भव्य कार्यक्रम भारतीय जीवन बीमा निगम 25 केजी मार्ग कनाॅट प्लेस नई दिल्ली के दिल्ली मण्डल कार्यालय-1 में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन( सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) ने सहयोगी संगठन के रूप में सहभागिता की।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत  (लोकसभा सांसद, हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड) थे।  विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपेन्द्र चाहर , महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश एवं उपाध्यक्ष मूलचन्द जी थे।
     कार्यक्रम में ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एसोसिएशन  के प्रमुख पदाधिकारी सुजीत कुमार (कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर क्षेत्र), पंचम सिंह रावत ( महामंत्री, उत्तर क्षेत्र), आरके. पाण्डेय  तथा  प्रमोद राणा  (अखिल भारतीय महामंत्री), सुभाष नायर (अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष), रविन्द्र चोपड़ा  (महामंत्री, उत्तर क्षेत्र),  रवि गौदियाल, गंगा सिंह रावत, श्रीमती शांति देवी, श्रीमती सीमा जी, श्रीमती उपमा ,श्रीमती प्रीति तथा मृत्युजंय झा सहित भारी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    माननीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिए गए ज्ञापन में प्रमुख  मांगों में  रविन्द्र चोपड़ा  का लंबित अनुशासनात्मक प्रकरण तत्काल समाप्त करने,
सभी मण्डल एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में एआईएलईए व एनओआईएनओ को युनियन कार्यालय उपलब्ध कराने, जाए।स्थानांतरण नीति में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर पारदर्शी एवं मानवीय स्थानांतरण नीति लागू करने, एलआईसी कर्मचारियों का आने वाला अगस्त 2027 वेतन वृद्धि पहले की भाति अच्छा और जल्द करने,
 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का रिवीजन कर महंगाई के अनुसार समायोजित करने,
एलआईसी में कार्यरत ठेका श्रमिकों को समान कार्य समान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने एवम खेलकूद आरक्षण की भर्ती भी अति  शीघ्र करने की मांग की गईहै। ने सभी मांगों पर संसद द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार श्रीमती निर्मला सीतारमण  से भेंट कर इन सभी विषयों का निस्तारण करवाएंगे।
      कार्यक्रम से पूर्व मण्डल प्रबंधक के चैम्बर में चर्चा के दौरान सांसद जी ने यूनियन कार्यालय न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने कहा "कार्यालय के बिना यूनियन का काम कैसे होगा?" और शीघ्र ही दिल्ली मण्डल-1 में कार्यालय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
भारतीय मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश के महामंत्री  दीपेन्द्र चाहर ने भी कहा कि वे केन्द्रीय समिति के माध्यम से सभी मुद्दों को शीघ्र हल कराने हेतु प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम हर्ष  और उल्लास के साथ संपन्न हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न