हिंदी विषय पर डीएवी स्कूल राजेंद्र नगर में संवाद का आयोजन

विश्व मंच पर हिंदी विषय पर डीएवी स्कूल साहिबाबाद एवं यूके समिति लंदन के संयुक्त तत्वाधान में एक आयोजन किया गया जिसमें हिंदी और भारतीय संस्कृति से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद में ब्रहस्पतिवार को विश्व मंच पर हिंदी विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम डीएवी पब्लिक स्कूल, साहिबाबाद एवं यूके हिंदी समिति लंदन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। 
       विद्यालय प्रधानाचार्य वीके चौपड़ा ने समस्त अतिथियों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात विद्यालय परंपरा के अनुसार समस्त अतिथियों ने दैनिक यज्ञ में भाग लिया। भारतीय परंपरा के अनुसार विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य प्रस्तुत कर विदेशी अतिथियों को भारत की संस्कृति से परिचित कराया। दीप प्रज्वलन एवम ओउम् नाद के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर  विद्यार्थियों एवम विदेशी विद्यार्थियों ने कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर यूके हिंदी समिति लंदन की अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा चोफला अन्य विशिष्ट अतिथिगण, विदेशी विद्यार्थी गण जो हिंदी भाषा का अध्यन कर रहे है, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक  तरुण कुमार , हिंदी अकादमी, दिल्ली के उप सचिव ऋषि कुमार, हिंदी की जानीमानी कवयित्री श्रीमती नंदिनी , वरिष्ट हिंदी साहित्यकार श्रीमती जया वर्मा, लंदन,  मयंक राजेश , कवि एवम शायर राहुल शेष  उपस्थित थे।
      इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने हाथ से बनाए अनेक उपहार विदेशी विद्यार्थियों को दिए। हिंदी भाषा की सुंदर परिभाषा व्यक्त करते हुए मंचासीन समस्त अतिथियों ने क्रमश: अपने संबोधन में विश्व मंच पर हिंदी की भूमिका की सराहना की तथा हिंदी भाषा की व्यापकता और विस्तार की विषाद व्याख्या की।
विद्यालय पर्मधनाचार्य वीके चोपड़ा ने समस्त अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया तथा हिंदी भाषा के संवंध में प्रवासी नागरिकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। हिंदी के विकास हेतु हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। आभार अभिव्यक्ति के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना