क्षत्रिय नेता का जयपुर भ्रमण

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के अध्यक्ष का जयपुर में बहुउद्देशीय भ्रमण
गाजियाबाद(एसपी चौहान)।
     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने अपने साथियों के साथ जयपुर में बहुउद्देशीय भ्रमण किया तथा उनका इस दौरान राजपूत सभा   जयपुर के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
    अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह सपरिवार अपने राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह और अभय सिंह के साथ सबसे पहले जयपुर में शिव सिंह राजावत के बेटे के सगाई समारोह में पिछले 3 नवंबर को शामिल हुए। यहां राजपूत समाज  राजस्थान के  अनेक दिग्गजों से मुलाकात हुई तथा विचारों का आदान-प्रदान हुआ। 
      अगले दिन दिलीप सिंह मेहरौली की बेटी की शादी में भाग लिया। दिलीप सिंह मेहरौली दहेज मुक्ति मोर्चा जयपुर के महासचिव हैं और वहां की जानी मानी हस्ती हैं।
         इस अवसर पर राजपूत सभा जयपुर के वैनर तले राजपूत सभा भवन में राजपूत सभा  के पदाधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ जनों द्वारा केपी सिंह और उनके साथियों का गरम जोशी के साथ स्वागत किया गया।
     तदुपरांत अखंड राजपूताना सेवा संस्थान जयपुर के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजावत द्वारा केपी सिंह वीपी सिंह और अभय सिंह का जोर दार स्वागत किया गया। 
       अगली कड़ी में केपी सिंह अपने साथियों के साथ कछवाया राजपूत कुल की माता जमवाये माता के दर्शन करने के लिए जमवाये गढ़ जयपुर पहुंचे और वहां  माता के दर्शन के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। 
       इस तरह अखंड राजपूतना सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की जयपुर यात्रा सफल और सुखद रही।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना