संत का मार्गदर्शन समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है

संत का मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत जरूरी -केपी सिंह

वेदों के मर्मज्ञ संत से लिया केपी सिंह ने आशीर्वाद
गाजियाबाद (एसपी चौहान)।
       वेदों के मर्मज्ञ और कर्म योग विज्ञान के प्रणेता महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज से सामाजिक कार्यकर्ता केपी सिंह ने समाज के कल्याण और दिशा निर्देश के लिए  शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में विचार विनिमय हुआ।
      समाजसेवी  केपी सिंह ने संत नगर आश्रम दिल्ली में वेदों के मर्मज्ञ और कर्म योग विज्ञान के प्रणेता महा मंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती से शिष्टाचार स्वरूप भेंट की। इस मुलाकात का उद्देश्य समस्त समाज को सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से दिशा निर्देश प्राप्त करने के लिए था। उनका मानना है कि समाज के कल्याण के लिए संत का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।
         केपी सिंह ने बताया कि  महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज बाल ब्रह्मचारी हैं और इस समय उनकी आयु 100 वर्ष से अधिक हो चुकी है। गीता को विज्ञान की भाषा में समझने और समझाने वाले इन संत का कनखल विष्णु गार्डन हरिद्वार में एक बड़ा मुख्य आश्रम है।  दूसरा आश्रम बांके बिहारी मंदिर के पास वृंदावन में है, जहां से वह समस्त समाज को गीता ज्ञान, वेद, अध्यात्म और सामाजिक विषयों पर समाज को निर्देशित करते हैं और उसका मार्गदर्शन करते हैं। इनके अलावा भी अन्य स्थानों पर भी आपके आश्रम हैं।यह शिष्टाचार मुलाकात  समाज को आध्यात्मिक  और सामाजिक रूप से सबल बनाने तथा मार्गदर्शन हेतु की गई थी। जिसमें उन्होंने  संत महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विज्ञानानंद महाराज का सानिध्य और मार्गदर्शन दोनों मिला।मुलाकात बेशक शिष्टाचार के लिए थी लेकिन केपी सिंह का मानना है मुलाकात के दौरान ही उन्हें एक आध्यात्मिक अनुभूति हुई और ऐसी सुखद अनुभूति उन्हें पहली बार हुई। उनकी इच्छा है कि स्वामी जी इसी तरह से समाज को प्रेरणा और दिशानिर्देश करते रहे।
    परम परम पूज्य संत निरंतर नित्य प्रातः काल मानव निर्माण श्रृंखला के अंतर्गत गीता ज्ञान का बाल्यावस्था से ही दशकों से प्रचार प्रसार कर रहे हैं और सोई हुई मानवता को ब्रह्मविद्या समाचार जगाने में तत्परता  से लगे रहते हैं। महामारी काल से विश्व कल्याणार्थ भाव से सभी के लिए सोशल प्लेटफॉर्म  फेसबुक व यूट्यूब पर shri gita vigyan ashram के माध्यम से सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है। सभी उनसे ऑनलाइन फेसबुक पर लाइव जुड़कर साधना की शिक्षा प्राप्त कर अपना जीवन सार्थक कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना