चरित्र पर उंगली उठाने पर लिव इन रिलेशन पार्टनर का गला काटा,गिरफ्तार

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने पार्टनर का गला काटा, शव को ठिकाने लगाने जाती हुई गिरफ्तार
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      थाना टीला मोड़ क्षेत्र की तुलसी निकेतन कालोनी के एक फ्लैट में पिछले 4 सालों से लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी को उसी के उस्तरे से गला काट कर हत्या कर दी। मृतक दिल्ली में नाई का काम करता था। जब महिला अपने प्रेमी के शव को ट्राली बैग  में भरकर ठिकाने लगाने जा रही थी तभी पुलिस को गश्त लगा रही पीसी पर बैठे पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर रोका और हत्या का राज फाश हो गया। महिला को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
            एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस पार्टी पीसी से गश्त कर रही थी पुलिस पार्टी को एक महिला ट्राली सूटकेस को खींचकर  लेजाती हुई दिखी। शायद वह किसी सवारी के इंतजार में थी। पुलिस की इसी को देख कर महिला सड़क को छोड़कर कच्चे रास्ते की ओर चलने लगी तभी पुलिस को उस पर शक हो गया।संदिग्ध हालत में  इस महिला को देखकर गश्त कर रही पुलिस पार्टी के एसआई प्रवीन कुमार ने जब उसने सूटकेस के विषय में जानकारी चाही तो महिला परेशान हुई और संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाई।एसआई ने थाने से महिला कांस्टेबल शिवानी को बुलाकर महिला कांस्टेबल की मौजूदगी में जब सूटकेस खुलवाया तो पुलिस वाले यह देखकर  दंग रह गए कि उसमें खून से सना एक युवक का शव रखा था।
           पूछताछ पर महिला ने अपना नाम प्रीति शर्मा पत्नी दीपक यादव निवासी फ्लैट नंबर 181 तुलसी निकेतन गाजियाबाद बताया। महिला से शव के विषय में पूछा तो शव उसने अपने लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर फिरोज सलमानी उर्फ चवन्नी पुत्र इकबाल निवासी संभल यूपी का बताया। 
      महिला अपने पति दीपक यादव को छोड़कर पिछले 3-4 साल से फिरोज के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रह रही थी। शनिवार की रात्रि में प्रीति ने फिरोज पर जल्दी शादी करने को दबाव बनाया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। फिरोज ने प्रीति को खरी-खरी सुना दी और उसने उसे चालू औरत तक कह डाला। फिरोज ने उस पर यह भी तोहमत लगा दी कि जब तू अपने पति की नहीं हुई तो मेरी कैसे होगी? फिरोज की इस बात पर प्रीति आग बबूला हो गई और उसने फिरोज के उस्तरे से ही उसकी गला काट कर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रीति ने दिल्ली सीलमपुर से एक ट्रॉली बैग खरीदा था। वह इस ट्रॉली बैग में  शव को भरकर ले जाने की  फिराक में थी तथा उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन ले जाकर किसी ट्रेन के डिब्बे में छोड़ना था, लेकिन पकड़ी गई।फोटो कैप्शन-सूटकेस के साथ आरोपी महिला और मृतक का फाइल फोटो।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना