आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में निकाली तिरंगा यात्रा

आरडब्लूए व व्यापार मंडल ने श्याम पार्क मेन में निकाली तिरंगा यात्रा 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       वार्ड60 श्याम पार्क मेन में आरडब्लूए श्याम पार्क मैन और श्याम पार्क मैन व्यापार मंडल ने मिलकर स्कूली बच्चों के साथ शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में आर्यन अकैडमी जूनियर हाई स्कूल और सलूजा एक्लेट विजनरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस यात्रा को भव्य बना दिया।
      तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल और आरडब्ल्यूए के सदस्यों के अलावा स्कूली छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष करते हुए यह यात्रा निकाली।यात्रा का शुभारंभ सलूजा एक्लेट विजनरी पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल से होते हुए श्याम पार्क मेन के गली नंबर 2 के बाजार से हुआ।यह यात्रा बाद में बालक राम इंटर कॉलेज से होती हुई  गली नंबर 4 में से होकर गुजरी। यात्रा का समापन सलूजा एक्लेट विजनरी पब्लिक स्कूल पर हुआ।आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसपी चौहान के उद्बोधन व राष्ट्रगान के बाद हुआ।
      अपने उद्बोधन में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसपी चौहान ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के गोल्डन जुबली वर्ष में हम सभी का यह सौभाग्य है कि हम यह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं जिसके लिए देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था।
         तिरंगा यात्रा में अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य वी.एल. गौड़, स्थानीय पार्षद सचिन डागर,आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव गौड़, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह बैंसला, मुकेश जैन, रोहित जैन, राजेश सिंह ,दुर्विजय शर्मा, गुरदीप सिंह सलूजा, इंद्रजीत कौर सलूजा, सतीश सिंह, संजय, मनिंदर,विवेक गुप्ता,सलूजा स्कूल की प्रधानाध्यापिका सोनिया, शिक्षिका सुश्री काजल एवं श्रीमती सुरेखा मलिक आदि ने भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना