साहिबाबाद विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा

साहिबाबाद विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में व्यापारियों की सभा
 साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
              वार्ड 83 श्याम पार्क एक्सटेंशन में साहिबाबाद विधानसभा 55 के भाजपा विधायक प्रत्याशी के समर्थन में साहिबाबाद व्यापार मंडल की ओर से एक सभा का आयोजन किया गया और एकमत से व्यापारियों ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन व्यक्त किया।
         जानकारी के अनुसार साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा विधायक प्रत्याशी सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ,महामंत्री पप्पू पहलवान, भाजपा नेता हरी ओम कसाना , व्यापारी दीपक गर्ग पार्षद सचिन डागर, भाजपा नेता राम निवास बंसल आदि थे।  
       जनसभा में संजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की उपलब्धियां गिनाई और कहा की मोदी और योगी जितनी मजबूती से राष्ट्रवाद के लिए काम कर रहें है, उतनी ही तेजी से विकास के लिए यूपी और देश भर में काम हुआ  है।सुनील शर्मा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण स्थापित हुआ है। बहन बेटियों का सम्मान स्वाभिमान वापस आया है। जबकि विपक्षी सरकारों में  सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया जाता था। दूसरी ओर योगी जी के नेतृत्व में क्षेत्र में चौतरफा विकास के साथ साथ सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया। 
      प्रवीण भाटी ने भी भारत माता की जय धोष के साथ सभी मौजूदा लोगो से भाजपा के विधायक प्रत्याशी सुनील शर्मा को भारी मतों से जिताने की विनती की। मंच का संचालन राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक ब्रजेश जादौन ने किया । इस अवसर पर विकास चुघ, नरेश चौहान, अनिल जुल्का, ब्रिज भूषण गुप्ता, डॉक्टर अश्विनी त्यागी, अरुण गुप्ता, नकुल वर्मा,राजेंद्र ,राजीव निझावन, आशीष भार्गव, राकेश भारद्वाज, अमर सिंह, करतार सिंह, प्रमोद जुल्का , राजीव भाटिया, जितेंद्र त्यागी, सुशील शर्मा,कपिल मल्होत्रा, दीपक गर्ग, प्रवीण शर्मा, ठाकुर सुखबीर सिंह, मोहित शर्मा,शोभित कंसल,अरुण त्यागी, राजीव भसीन,प्रतीक माथुर, पूर्ण वर्मा,निशा चौहान,अनिता राणा, गुणेश कसाना, सीमा सिंह,रूपा मुखर्जी व सैंकड़ो की संख्या में अन्य व्यापारी और आम लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना