सरदार सिंह भाटी ने भाजपा प्रत्याशी का शुरू किया तेज चुनाव प्रचार

पार्षद भाटी ने अपने वार्ड में सुनील शर्मा का तेज किया चुनाव प्रचार 
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
          वार्ड 37 के पार्षद सरदार सिंह भाटी के नेत्रत्व में अपने वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क कर विधायक प्रत्याशी सुनील शर्मा जी के लिए चुनावी प्रचार किया जा रहा है।
        साहिबाबाद विधानसभा के वार्ड 37 में स्वामी विवेकानंद एन्क्लेव, गौरी शंकर एंक्लेव, विक्रम एन्क्लेव एक्सटेंशन , शालीमार गार्डन मैन कालोनी आती हैं। क्षेत्र के पार्षद सरदार सिंह भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता कालीचरण पहलवान, पश्चिमी युवा मोर्चा सदस्य रवि भाटी, शालीमार गार्डन मण्डल अध्यक्ष राजन आर्य वाल्मीकि, सेक्टर - 19 संयोजक सुदीप शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में डोर टू डोर घर घर जनसम्पर्क किया गया।
      भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी- योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद,सुनील शर्मा जिंदाबाद के उद्धाघोष के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने वार्ड 37 में घर-घर जनसंपर्क किया और अपने प्रत्याशी सुनील शर्मा के लिए वोट मांगे। 
      कार्यक्रम का समापन भारत माता चौक पर हुआ। यहां अपने उद्धबोधन मे पार्षद सरदार सिंह भाटी ने निवासियों से आने वाली 10 तारीख को घर से निकलकर, एक- एक वोट राष्ट्र निर्माण मे, माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए, सुरक्षित एवं भयमुक्त समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सुनील शर्मा जी के पक्ष मे कमल का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
     रवि भाटी (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य), कालीचरण पहलवान , राजन आर्य  , कैलाश यादव, दीपक ठाकुर आदि ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए 10 तारीख को भारी मतों से सुनील शर्मा जी को जिताने की अपील की। जिससे पुनः योगी आदित्यनाथ  को मुख्यमंत्री बनाकर उत्तरप्रदेश मे भयमुक्त, सुरक्षित एवं विकासयुक्त वातावरण बनवाने में सहयोग हो सके। 
      जनसम्पर्क मे जगह-जगह मातृ शक्ति ने समस्त कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर आशीर्वाद एवं भारतीय जनता पार्टी की विजय के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनायें प्रेषित की।कार्यक्रम मे स्वामी विवेकानंद एन्क्लेव के चेयरमैन अमर सिंह, स्वामी विवेकानंद एन्क्लेव उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजीत यादव,बूथ अध्यक्ष कैलाश यादव, बूथ अध्यक्ष सुधीर भाटी, सेक्टर संयोजक दीपक दिवाकर, , सेंसर यादव, अमित अरोरा, एसपी गुप्ता, बूथ अध्यक्ष उदयभान ठाकुर, पंडित विनय, पंडित कुशल, पंडित लकी, विनोद सिंघल, वेद प्रकाश मालकाना, सुरेश चन्द्र मित्तल,आशुतोष, पन्ना प्रमुख सूरज भाटी, पन्ना प्रमुख आकाश भाटी, नवनीत मेहता, राजकुमार, पंडित अतुल शर्मा कुलदीप सिंह, मोहित, पुष्यनत, पंडित गौरव, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से बबली चौहान , गीता, रमावती, आशा , प्रियंका आदि उपस्तिथ थीं।मंच का संचालन सेक्टर संयोजक-19 सुदीप शर्मा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना