मानव कल्याण सेवा समिति ने मनाया 29 वां स्थापना दिवस

मानव कल्याण सेवा समिति का 29 वां स्थापना दिवस संपन्न, गरीबों के कल्याण की योजनाएं रही यथावत
साहिबाबाद(एसपी चौहान)। 
        राजेंद्र नगर स्थित मानव कल्याण सेवा समिति ने अपना 29 वां स्थापना दिवस  अग्रसेन भवन राजेंद्र नगर मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वृद्ध जनों का सम्मान किया गया जरूरतमंदों को सिलाई मशीन  ट्राई साइकिल आदि उपयोगी वस्तुएं प्रदान की गई।
          संस्था के अध्यक्ष आरके मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक  93 वर्षीय राजेंद्र कुमार गुप्ता को साल ओड़ा कर ,प्रतीक चिन्ह व पुस्तक भेंट कर किया गया।  महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु संस्था के द्वारा 13 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गई तथा विकलांग व्यक्तियों की सहायता हेतु तीन ट्राई साइकिलें दी गई।इसके उपरांत पांचवी क्लास और आठवीं कक्षा में प्रथम आने वाले 34 बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 6हजार रुपये प्रदान किए गए।  निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 12 स्कूलों के  7 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में नगद धनराशि एवं प्रतीक चिन्ह देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।पसोंडा गांव स्थित सोफिया पब्लिक स्कूल को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रथम पुरस्कार के रुप में वैजयंती अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपाल राय विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आनंद गुप्ता,योगेंद्र कुमार गुप्ता, समाजसेवी व समिति के अध्यक्ष आरके मेहरोत्रा ओपी कपूर, विधु शर्मा, एसके लूथरा, एचडी अग्रवाल, Iआईके अदलखा,भगवत स्वरूप शर्मा के अलावा शिक्षाविद विद्वान डॉक्टर वीएल गौड, आरके सोनी, कर्नल एस तुली, देवेंद्र मालिक, सुरेश चंद शर्मा, जीएन कपूर, कमल मेहरोत्रा, हरिश्चंद्र शर्मा, डॉक्टर आर के पोद्दार द्वारा संस्था को रु 21000 की धंराशि भी प्रदान की गई। 
     आरके गुप्ता, रेखा चौधरी, चांद सचदेवा, समेत सैकड़ों की संख्या में संस्था के सदस्य एवं महिला पुरुषों ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थापना दिवस के अवसर पर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा संबोधन करते हुए संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की मानव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष आरके मेहरोत्रा के द्वारा सभी अतिथियों एवं आगंतुक मेहमानों छात्र-छात्राओं सभी का हार्दिक अभिवादन करते हुए धन्यवाद किया।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना