राज्यपाल द्वारा डीएवी साहिबाबाद के प्रधानाचार्य सम्मानित किए गए

महामहिम राज्यपाल ने डीएवी साहिबाबाद के प्रधानाचार्य को किया सम्मानित
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
             हरियाणा एजुकेटर्स क्लब द्वारा सूरजकुंड के विवांता बाय ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में
 डीएवी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद के प्रधानाचार्य  वीके चोपड़ा को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महामहिम राज्यपाल (हरियाणा) बंडारू दत्तात्रेय द्वारा दिया गया।
         यह सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में छात्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल का संचार करने के लिए दिया गया था। इससे पूर्व भी  प्रधानाचार्य वीके चोपड़ा को शिक्षा, समाज वा पर्यावरण के क्षेत्र में पुरस्कृत किया जा चुका है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों को हुनरमंद हुनर के अनुसार शिक्षा प्रदान करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। बच्चे बड़े होकर अपने हुनर के क्षेत्र में काम करेंगे और उसका बेहतर क्रियान्वयन करेंगे।
       इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र के अनेक प्रतिभावान व्यक्ति मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर