आईटीएस में दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू

आईटीएस मोहन नगर मे  पीजीडीएम के 24वें  वार्षिक दीक्षांत समारोह  की तैयारी
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
 आईटीएस  स्कूल  ऑफ   मेनेजमेंट  मोहन नगर गाजियाबाद में पीजीडीएम सत्र (2020 -22) के प्रतिभागियों  हेतु  वार्षिक दीक्षांत समारोह रविवार को  चाणक्य ऑडिटोरियम में  किया जाएगा। 
           आईटीएस से मिली जानकारी के अनुसार समारोह का उद्घाटन  मुख्य  अतिथि  कृषण गुप्ता (फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर ,आर्गेनिक वैलनेस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि.) गेस्ट ऑफ़ ऑनर प्रद्युम्न पांडेय, (सीएचआरओ, मदर डेयरी) एवं  नीरज मेहरा (वाईस प्रेजिडेंट -ह्यूमन रिसोर्स, इन्फोगेन) आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन  डॉ आरपी चड्ढा एवं निदेशिका प्रो.(डॉ.) तिमिरा  शुक्ला, चेयर पर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संपन्न किया जायेगा।
       आईटीएस - द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ चड्ढा की सहमति  प्राप्त कर दीक्षांत समारोह  का शुभारम्भ विधिवत  रूप से किया जायेगा। निदेशिका प्रो. (डॉ.) तिमिरा  शुक्ला  उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत करेंगे  एवं  संस्थान  सम्बंधित  रिपोर्ट  प्रस्तुत करेंगे।सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों द्वारा पारम्परिक शपथ ग्रहण  कार्यक्रम के  पश्चात् गेस्ट ऑफ़  ऑनर  क्रमशः मि प्रद्युम्न पांडेय,  एवं श्री नीरज मेहरा का सम्बोधन होगा और इसके बाद माननीय चीफ गेस्ट श्री  कृष्ण गुप्ता  कन्वोकेशन  एड्रेस प्रस्तुत  करेंगे।पीजीडीएम (2020  -22) रैंकहोल्डर्स के नाम की घोषणा की जाएगी तथा सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को  सर्टिफिकेट  प्रदान किये जायेंगे। राष्ट्रीय  गान  के साथ दीक्षांत  समारोह  का  विधिवत समापन  किया   जाएगा और तत्पश्चात  सभी  अतिथिगण, प्रतिभागी  एवं शिक्षकगण   ग्रुप  फोटोग्राफी  एवं  सामूहिक  भोज  के लिए    प्रस्थान  करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पहुंची वसुंधरा,जल्दी होगी स्थापना