ऑल ओवर चैंपियनशिप शूटिंग प्रतियोगिता जीती पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने

पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
       राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गगया। प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इसमें साहिबाबाद, मेरठ एवं हापुड़ के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
      मुख्य अतिथि विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के खेल संयोजक सत्यपाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष  कैलाश राघव , उपाध्यक्ष  राधेश्याम एवं प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी उपस्थित रहे।
विद्यालय के 6 भैया-बहनों का चयन एसजीएफआई शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।
सत्यपाल सिंह चौहान

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न