रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन श्याम पार्क मेन का पार्षद के साथ जन संवाद

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन श्याम पार्क मेन ने किया पार्षद से जनसंवाद 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)
      रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन श्याम पार्क मेन ने आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल परिसर स्थित अपने कार्यालय में भवन परिसर में एक बैठक आयोजित की। इस बैठक के माध्यम से संस्था ने कोलोनीवासियों के साथ मिलकर निगम पार्षद वार्ड 60 के पार्षद सचिन डागर के साथ जन संवाद किया। इस जन संवाद का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर पार्षद को अवगत कराना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना था। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन महासचिव संजीव गौड़ ने किया। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जागरूकता और विमर्श के बीच यह तय हुआ कि पार्षद के साथ इस तरह की बैठक होती रहेंगी और अगली बैठक 15 सितंबर को इसी स्थान पर शाम को 7:30 बजे आयोजित की जाएगी।
    कार्यक्रम की शुरुआत में निगम पार्षद सचिन डगर को संस्था और कॉलोनी वासियों की ओर से संस्था के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। 
इस महत्वपूर्ण बैठक के अवसर पर श्याम पार्क मेन आरडब्ल्यूए के महासचिव ने एक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया जिसमें कॉलोनी वासियों की तरफ से बताई गई समस्याओं का उल्लेख किया गया था। बाद में इस प्रतिवेदन रूपी मांग पत्र को पार्षद को सौंप दिया गया।
     ज्ञापन में शामिल कॉलोनी की सभी समस्याओं के समाधान में रुचि दिखाते हुए श्री डागर ने उनके समुचित समाधान का आश्वासन दिया। इस ज्ञापन में कॉलोनी की गली नं. 4 में पेयजल की समस्या, सीवर लाइन डलवाने, कॉलोनी के मुख्य बाजार एवं रास्तों में किए गए अतिक्रमण को दूर कराने, बिजली के जिन खम्भों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है वहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने,जल मल निकासी में बाधा बन रहज अतिक्रमण को सड़क और नालियों से हटाने, जलभराव की समस्या दूर करने तथा अन्य कॉलोनी के गंदे और बरसाती पानी को श्याम पार्क के नाले में नहीं डालने के लिए व्यवस्था करने की मांग की गई।
 रामलीला मैदान के जर्जर भवन का पुनर्निर्माण, तिकोने पार्क का जीर्णोंद्धार की मांग की गई। कॉलोनी की गलियों में आवारा घूमती पालतू गौ वंश को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की गई।
    बैठक का सबसे चर्चित मुद्दा राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र के रसायन युक्त गंदे पानी की निकासी का रहा। लोगों ने मांग की राजेन्द्र नगर क्षेत्र का पानी कॉलोनी के नाले में ना डाला जाए। उसे अन्य रास्ते से कॉलोनी के बाहर से साहिबाबाद औद्यौगिक क्षेत्र के मुख्य नाले में डाला जाए। लोगों ने बताया कि श्याम पार्क के अंदर मॉडर्न कंपनी का नाला और राजेन्द्र नगर औद्योगिक क्षेत्र का नाला जलभराव की समस्या पैदा करते हैं। अत: कॉलोनी के अंदर अन्य कॉलोनी के या औद्योगिक क्षेत्र के नालों से मुक्ती दिलाई जाए।
इस बैठक में शामिल कोलोनीवासियों ने अपने सम्मुख बैठे निगम पार्षद का ध्यान विशेष रूप से इस बात की ओर खींचा कि जिला प्रशासन ने जी. टी. रोड के दोनों ओर विशाल नाले बनाए हैं जिनके माध्यम से अन्य बस्तियों के गंदे पानी को सीधे ज्ञानी-अप्सरा बॉर्डर की दिशा में भेजा जाना चाहिए। 
बैठक में शामिल कॉलोनीवासियों की समस्याएँ सुनकर पार्षद सचिन डागर ने अपने उत्तर में कहा कि आपने ज्ञापन के माध्यम से लगभग 11 समस्याएँ मेरे संज्ञान में दीं हैं। ज्ञापन में शामिल 3-4 मुद्दों का समाधान कॉलोनीवासियों के बीच अगले डेढ़-दो महीने में कर दिया जाएगा जिनमें मुख्य बाजार के मध्य तिकोने पार्क की मरम्मत, गली नं.1 में सीवर लाइन डालने का काम, गलीनं. 3 और 4 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य, पेयजल आपूर्ति के लिए 20-25 दिन में दो जेट पंप चालू होने वाले हैं और रामलीला मैदान के भवन पुनर्निर्माण कार्य का टेंडर हो गया है। इसके अलावा बाहरी कॉलोनी के गंदे पानी को भविष्य में श्याम पार्क में न गिराया जाए इसके लिए नालों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। ज्ञापन में शामिल अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में ठोस पहल की जरूरत पर जोर देते हुए श्री डागर ने कॉलोनी के आवासीजन व आरडब्ल्यूए के सहयोग से इस प्रकार के जनसंवाद के आयोजन को सराहा और आभार व्यक्त किया।
  इस बैठक में सर्व श्री सत्यपाल सिंह चौहान , संजीव गौड़, मुकेश शर्मा, आदेश चौधरी, अजीत कुमार शर्मा, सतीश सिंह, सुनील रस्तोगी, हरी सिंह, मा. वीर सिंह , हरबंस , राजेश तोमर, योगेश शर्मा, जया गुप्ता , परमिंदर साहनी, मीनाक्षी, भावना शर्मा, अतुल सिंह, राजेश मेहता, हर्ष दीक्षित, राजकुमार खन्ना, चौ. चंद्रभान, विनीत शर्मा, रंजीत , हरीश अरोरा, अशोक अरोरा, नीरज, ईशान गौड़ इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न