विद्या भारती संस्थान की शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
37वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
निशानेबाजी एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का खेल' - इंद्रेश
अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान विद्या भारती के तत्वावधान में राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय 37वीं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ गत बुधवार को हुआ, यह प्रतियोगिता 11 सितंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंद्रेश जी द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों (तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, आदि) से चयनित 211 उत्कृष्ट निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों में जोश भरते हुए अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय इंद्रेश जी ने कहा कि शूटिंग केवल निशाना साधने का खेल नहीं है, बल्कि यह मन की एकाग्रता, आत्मसंयम, धैर्य और दृढ़ संकल्प का खेल है। समारोह की अध्यक्षता उद्यमी गौरव डागा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लक्ष्य पर एकाग्र होकर निशाना साधना जीवन में सफलता की प्रत्यक्ष प्रेरणा देता है। खेल सह-संयोजक रविन्द्र मोहन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।
उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत अपनी प्रस्तुतियां दीं जिन्हें लोगों ने करतल ध्वनि से सराहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी, समूर्ण प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक प्रदीप कुशवाहा (द०बिहार), एडीएम पंकज मिश्रा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निदेशक विपिन डांगी, बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद से सेतु गर्ग, महानगर प्रचारक रोहित , विद्यालय के संस्थापक सदस्य जैनपाल जैन एवं विद्यालय प्रबंध समिति के मुख्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment