जैन समाज ने किया क्षमा वाणी महापर्व का आयोजन

महाराजा अग्रसेन भवन साहिबाबाद में क्षमा वाणी महापर्व का आयोजन
 साहिबाबाद(एसपी चौहान)। 
जैन मिलन साहिबाबाद संस्था द्वारा राजेंद्र नगर स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में क्षमावाणी महापर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक दूसरे से जाने अनजाने में की गई किसी गलती के लिए क्षमा मांगी। इस अवसर पर संतो के प्रवचन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिभावान छात्रों का उत्साहवर्धन के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह का संचालन संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव जैन ने किया। 
   कार्यक्रम की शुरुआत मंच के उद्घाटन से हुई जिसे वीर अशोक जैन, आकाश जैन एवं अमन जैन द्वारा किया गया। संजीव जैन क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा किया गया। स्वागत वीर रॉबिन जैन वीरा, निधि जैन परिवार द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन अशोक चंद्र जैन, वीरांगना रीना देवी जैन तथा सुमत प्रसाद जैन ,अमित जैन एवं बुलबुल जैन द्वारा किया गया। चित्र का अनावरण अजय जैन वीरांगना गीता जैन सुनील जैन, वीरांगना अंजलि जैन द्वारा किया गया। जिणवाणी स्थापना वीर भोपाल सिंह जैन, अतिवीर प्रदीप कुमार जैन तथा अनुज जैन परिवार द्वारा किया गया। 
महावीर प्रार्थना महिला जैन मिलन साहिबाबाद द्वारा तथा मंगलाचरण श्री दिगंबर जैन महिला मंडल साहिबाबाद द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला जैन मिलन साहिबाबाद, जैन मिलन साहिबाबाद द्वारा किया गया। विशेष सम्मान वीर अशोक जैन एवं कोशल आचार्य डा वीर चैतन्य जैन द्वारा किया गया। 
     इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्रों में आर्जव  जैन, अरनव जैन ,अतिशय जैन, आरोही जैन, आदिति जैन, अमोली जैन, दिशा जैन, खुशी जैन, लखेन जैन, माही जैन, नायसा जैन, मोक्ष जैन, स्तुति जैन, उन्नति जैन, विदित जैन तथा विदुशी जैन थे। 
    इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विभक्त सागर जी महाराज का पावन सानिध्य मिला तथा पावन सानिध्य डॉक्टर पूजा ज्योति जी महाराज साध्वी और कीर्ति की जी महाराज के अलावा पूनम जी महाराज का रहा।
 इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विभक्त सागर जी महाराज ने कहा के क्षमा वाणी पर्व एक ऐसा पर्व है जिसमें आदमी अपने जाने अनजाने में की गई गलती को क्षमा मांग कर सुधारता है। क्षमा मांगने से कभी आदमी की अपकीर्ति नहीं होती बल्कि समाज में सयरसता प्रदान आती है।
समारोह का आयोजन श्री दिगंबर जैन समाज समिति साहिबाबाद और श्री एसएस जैन सभा साहिबाबाद द्वारा किया गया।सहभोज के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न