इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में यादगार बना ग्रैंडपेरेंट्स डे

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
 इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ,इंदिरापुरम में ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने बड़े उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने ग्रैंडपेरेंट्स के साथ प्रेम, स्नेह और खूबसूरत रिश्ते का जश्न मनाया।
     कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रूप से  नन्हे-मुन्नों ने अपने ग्रैंडपेरेंट्स का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष मित्तल ने भी सभी ग्रैंडपेरेंट्स का स्वागत करते हुए बच्चों के जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान और उनकी स्नेहपूर्ण भूमिका की सराहना की।
समारोह में बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद ग्रैंडपेरेंट्स और बच्चों के बीच एक विशेष संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ग्रैंडपेरेंट्स ने अपने जीवन के अनुभव, यादगार किस्से, गीत और बचपन की मधुर स्मृतियां साझा कीं। इन भावपूर्ण पलों ने सभी को पुरानी यादों से जोड़ दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। ग्रैंडपेरेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ अपने पोते-पोतियों के साथ गीत गाए, नृत्य किया और गतिविधियों में भाग लिया। इस आयोजन में बुजुर्ग दादा-दादी की ऊर्जा, उत्साह और मुस्कान ने समारोह को और भी खास बना दिया।
ग्रैंडपेरेंट्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच प्रेम, अनुभव, संस्कार और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने का सुंदर अवसर बना। बच्चों और उनके ग्रैंडपेरेंट्स ने साथ बिताए इन खुशनुमा पलों को यादों में संजो लिया।
समारोह ने प्रेम, अपनत्व और पारिवारिक मूल्यों का सुंदर संदेश देते हुए सभी के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ दीं।
सत्यपाल सिंह चौहान

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न