संस्कृत और वैदिक गणित में राजेंद्र नगर साहिबाबाद के छात्रों ने जीते अनेक मेडल
प्रेस विज्ञप्ति
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद के छात्रों ने वैदिक गणित और संस्कृति बोध परियोजना में जीते मैडल
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
राजेन्द्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने सरस्वती बाल मंदिर हापुड़ में वैदिक गणित की विभागीय प्रतियोगिता में कुल मिलाकर पांच स्वर्ण, ग्यारह रजत और दो कांस्य पदक जीते।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर साहिबाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने हापुड़ में आयोजित प्रतियोगिता में गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में स्वर्ण, बाल वर्ग में रजत और तरुण वर्ग में रजत पदक जीते। साथ ही पत्रवाचन के बाल वर्ग में कांस्य एवं गणित की मॉडल निर्माण प्रतियोगिता के बाल वर्ग में एक स्वर्ण पदक ,दो रजत, किशोर वर्ग में एक रजत और कांस्य तथा तरुण वर्ग में रजत पदक हासिल किए| गणित प्रयोगात्मक में भी बाल वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया । गणित आचार्या श्रीमती सोनिका त्यागी ने भी पत्रवाचन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
संस्कृति बोध परियोजना में स्वरचित कविता के किशोर वर्ग में स्वर्ण पदक और मूर्तिकला के किशोर वर्ग में भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। यह प्रतियोगिता कुसुम गोयल डॉ. संतोषी विद्या मंदिर राज नगर में आयोजित हुई थीं। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी एवं उप प्रधानाचार्या श्रीमती रमा एवं सभी आचार्य परिवार ने शुभकामनाएं दीं।
Comments
Post a Comment