निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर
निशांत आरोग्य आयुष सेवा संस्थान ने लगाया रक्तदान शिविर
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
निशांत आरोग्य आयुष मानव सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मोहन मेकिन सोसाइटी में पल्स ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पार्षद धीरज अग्रवाल इंदिरापुरम,पार्षद सतेंद्र चौधरी,रहे साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी, कादम्बरी कौशिक,आदि रहे।
शिविर में लगभग 50 से अधिक लोगों ने रक्त दान कर पुण्य कमाया। ब्लड बैंक के चिकित्सकों ने रक्तदान शिविर की व्यवस्था सभाली। डॉ रचना सिंघल ने बताया कि रक्तदाताओं में पुरुषों की भांति महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ निशांत सिंघल ने रक्तदान करके किया। डॉ निशांत सिंघल ने बताया कि रक्त दान करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है। संस्था इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करती आई है और आगे भी इस तरह के शिविर लगते रहेंगे।
अध्यक्ष डा. निशांत सिंघल ने शिविर में आए मुख्य अतिथियों एवं चिकित्सा कर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान रक्तदान करने वालों को डॉ रचना सिंघल ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।शिविर में मुख्य अतिथि पार्षद धीरज अग्रवाल इंदिरापुरम, पार्षद सतेंद्र चौधरी,पार्षद धीरज,जी,अरुण चौहान, ,साथ में महिला मोर्चा अध्यक्ष निशि त्यागी, कादम्बरी कौशिक, सुरेश गोसाईं पूर्व प्रखंड विश्वहिंदू परिषद, मुकेश कुमार, अनुराग मिश्रा,दीपमाला,गीता त्यागी,तथा संस्था के अध्यक डॉ। निशांत सिंघल,अरुण सिंघल , डॉक्टर रचना सिंघल आदि उपस्थित रहे। रक्त दान शिविर में युवाओ में विशेष उत्साह दिखा। पार्षद धीरज अग्रवाल जी ने संस्था के इस नेक कार्य को सराहा और बोला कि इस तरह के शिविर लगते रहने चाहिए ताकि जरूरत मंद को रक्त मिल सके।ताकि किसी को जान बचाई जा सके।
Comments
Post a Comment