आरडब्लूए श्याम पार्क मेन ने मनाया होली का पर्व

आरडब्लूए श्याम पार्क मेन सोसाइटी ने मनाया होली मिलन 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)
   आरडब्ल्यूए श्यामपार्क मेन सोसाइटी ने पहला होली मिलन समारोह रामलीला मैदान श्याम पार्क मेन में आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन राजेश सिंह,आदेश सिंह, जया गुप्ता व गीता शर्मा ने मिल कर किया।
     समारोह में संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉक्टर बिशनलाल गौड़ व्योमशेखर, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मास्टर वीर सिंह सेन ,श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रामशरण शर्मा, समाजसेवी एवं गोयल बुक सेंटर के प्रबंधक अरविंद गोयल तथा संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समारोह में चंदन और फूलों से होली उत्सव मनाया गया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महिला मंडली द्वारा सुंदर होली के गीत और संगीत प्रस्तुत किया गया। 
     एक दुखद खबर के चलते समारोह को बहुत जल्दी समेटना पड़ा। संस्था के वरिष्ठ स्वयंसेवी शिवचरण कौशिक के छोटे भाई राकेश कौशिक की पत्नी श्रीमति अनीता कौशिक का कैंसर की बीमारी से कारण असमय निधन होने की वजह से होली के उत्सव में कमी रही। सभी ने उस दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का  मौन रख करके भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की और समारोह का समापन कर दिया। 
   होली मिलन कार्यक्रम में राजेश सिंह, डॉ राजेश तोमर, हुकम सिंह, एडवोकेट अजीत कुमार शर्मा, राजकुमार खन्ना, दीप्ति शर्मा, ईशान गौड़, तुषार राणा, जितेंद्र राणा, अतुल कुमार सिंह, रवीस चौधरी,प्रवीण कुमार जैन, धर्मेंद्र शर्मा ,सुरेंद्रनाथ, राकेश मेहता, हरीश दीक्षित, महेंद्र शर्मा, सूरज चौहान, अंकित चौहान, रवि सिंह, जोगिंदर वर्मा ,दीपांशी सिंह, भवनेश मित्तल, महिपाल सिंह, सुनील रस्तोगी, गीता रस्तोगी, चंचल सिंह, हेमा सिंह, रामकुमार गुप्ता ,आरएस शर्मा ,अनिल कुमार, जोगिंदर वर्मा, अंजलि चतुर्वेदी, रचना ,सोनी गुप्ता, पिंकी ,छवि, अनीता ,रिंकू ,बॉबी , अनिता सैनी, आयुषी, नीलम गुप्ता ,श्री भगवान सिंह, हुकम पाल सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, अनिल कुमार गोयल तथा कपिल यादव, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
    संस्था के राष्ट्रीय महासचिव संजीव गौड़ और उपाध्यक्ष सतीश सिंह तथा अन्य उपस्थित होते हुए भी दुखद सूचना की वजह से उपस्थित नहीं रह सके।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं