23 वर्ष की यात्रा में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने अच्छे नागरिक देश को प्रदान किए

इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में एलुमनी मीट 2026 का भव्य आयोजन
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      इंदिरापुरम स्थित,इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, में एलुमनी मिट 2026 का भव्य, गरिमामई और भावनात्मक आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में करीब  23 वर्षों की विद्यालय की यात्रा को इस विशेष अवसर पर याद किया गया। इन वर्षों में विद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों को समाज को दिया है, जो आज पत्रकार, अधिवक्ता, सी.ए., आई.ए.एस., आई.पी.एस., चिकित्सक तथा विभिन्न क्षेत्रों के सफल पेशेवर होने के साथ-साथ सबसे बढ़कर एक अच्छे नागरिक बने हैं।
     इस अवसर पर वर्षों बाद अपने विद्यालय परिसर में लौटे पूर्व छात्रों के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ दिखाई दे रहा था। पूरा वातावरण पुरानी यादों और मित्रताओं से जीवंत हो उठा।
      कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व छात्र ही किसी भी विद्यालय की असली पहचान होते हैं और उनकी सफलता ही विद्यालय का गौरव होता है।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गयाथा। गुरु और शिष्यों का यह मिलन समारोह का सबसे भावुक और सुंदर पल रहा।
      इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में ऊर्जा भर दी। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ क्रिकेट मैच और फुटबॉल मैच का भी आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
‘मिस्टर एलुमनी’ का खिताब वर्ष 2017 बैच के जीवी साई को प्रदान किया गया। वहीं ‘मिस एलुमनी’ का चयन वर्ष 2022 बैच की आरुषि रस्तोगी को उनके कला, संवाद शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए किया गया।
समारोह के अंत में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ एवं विद्यालय की प्रगति में योगदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले  पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। संगीत और रात्रिभोज के साथ यह मिलन समारोह हँसी, संवाद और यादों के बीच संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं