क्षत्रिय समाज की बेटी बनी आईपीएस

इंदिरापुरम के व्यवसाई की बेटी ने  ने पाया 165 वां रैंक
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
संस्कृति सिंह पुत्री श्री घनश्याम सिंह चौहान , ने संघ लोक सेवा आयोग  की प्रतिष्ठित  सिविल सेवा परीक्षा में 165 वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। इन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में बिना कोचिंग के हासिल की है।
      संस्कृति सिंह के पिता श्री घनश्याम सिंह हैं जिनका इंदिरापुरम में अपना बिजनेस है और वे नीति खंड 1 इंदिरापुरम में रहते है। यह परिवार मूल रूप से ग्राम  खेड़ी खुशनाम , जिला मुजफ्फरनगर(उत्तर प्रदेश) का है । इस परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है कि  पुत्री ने बिना किसी कोचिंग के देश की सर्वोच्च पुलिस सेवा में पहुँचकर अपने समाज का नाम ऊंचा किया है। यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज के लिए भी गर्व का विषय है। क्षत्रिय समाज की ओर से  हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर केपी सिंह ने संस्कृति सिंह और उनके परिवार को अपने संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की है।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न