श्याम पार्क मेन व्यापार मंडल ने मनाया होली उत्सव
व्यापार मंडल श्याम पार्क मेन ने चंदन तिलक और नृत्य के साथ मनाई होली
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
तिकोना पार्क श्याम पार्क मेन में श्याम पार्क व्यापार मंडल द्वारा प्रथम होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में व्यापारियों को चंदन तिलक लगाया और आपस में गले मिलकर होली खेली, नृत्य किया और होली के पकवानों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव एवं राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत प्रधानाचार्य बृजेश सिंह जादौन व राजेश सिंह ने किया तथा अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह बैसला ने। मंच की शोभा बढ़ाने वालों में चौधरी महिपाल सिंह,श्याम अरोड़ा, पत्रकार एसपी चौहान, अरविंद गोयल, मनीष वर्मा, जितेंद्र राणा, तथा महेश सिंह थे।
इस अवसर पर पत्रकार एसपी चौहान ने अपने संबोधन में होली के त्यौहार को रंग और खुशियों का त्योहार बताया तथा कहा की हमारे जितने भी त्यौहार हैं सब प्रकृति से संबंधित हैं। प्रकृति में इस समय चारों ओर हरियाली दिखती है और फल फूलों से लदी होती है। यह उसी रंग और खुशबू का प्रतीक होली का त्यौहार है। होली का त्यौहार भक्त प्रहलाद से भी जुड़ा हुआ है। यह पुरानी एक कहानी है। उन्होंने सभी को प्रेम से होली खेलने और एकजुट रहने के अपील की। इसी तरह अरविंद गोयल, मनीष वर्मा, जितेंद्र राणा ,महेश सिंह और अन्य व्यापारियों ने भी होली की शुभकामनाएं एक दूसरे को दीं। कार्यक्रम में सुनील रस्तोगी, एडवोकेट अजीत कुमार शर्मा, राजकुमार खन्ना, दुर्विजय शर्मा, संजय राय, राजेश सिंह,डॉ राजेश तोमर, जोगिंदर वर्मा उर्फ जग्गी, सतीश सिंह, अशोक मित्तल, गोपाल गुप्ता ,चेतन ठाकुर एवं सुरेश कसाना (लाजपत नगर व्यापार मंडल से), अनिल भाटिया, संजय रस्तोगी ,महेश पेंटर , विनोद गोयल, लाडे सरदार, बंटी सरदार, सरदार त्रिलोचन सिंह, मुनेंद्र जी, राजेंद्र गोयल, जितेंद्र सिंघल, तुषार राणा ,शिवम टेलर राजू भाई ,बद्री प्रसाद, सुनील शर्मा, सत्यनारायण गोयल, लक्ष्मी गारमेंट वाले तथा अब्दुल गफ्फार आदि प्रमुख रूप से थे।
इस अवसर पर पप्पू स्वीट की ओर से सभी को होली के पकवान गुजिया समोसे का प्रसाद दिया गया। साथ ही चार्ट भंडार के भी स्टाल लगाए गए थे। सवेरे 11:00 बजे मंगलवार को इसी तिकोना पार्क में होली के उपलक्ष में पप्पू स्वीट कॉर्नर श्याम पार्क मेन के प्रोपराइटर राहुल अरोड़ा की ओर से सभी को होली के उपलक्ष में चाय भटूरे और छोले की दावत दी जाएगी।
Comments
Post a Comment