आरडब्ल्यूए और व्यापार मंडल श्याम पार्क मेन ने छट तक बेरीकेट हटाने की मांग

एसीपी से आरडब्ल्यूए और व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला, रास्ते को छठ पर्व तक बेरिकेट से मुक्त रखने की मांग  
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
      रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापार मंडल श्याम पार्क मेन के एक प्रतिनिधिमंडल ने साहिबाबाद के एसीपी अमित कुमार सक्सेना से मुलाकात कर थाना साहिबाबाद के सामने बने कट को बेरिकेरे लगाकर बंद किए जाने व्यापारियों के खिलाफ बताया तथा इसको हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि जब तक त्यौहार का समय है तब तक बैरिकेड न लगाया जाए उसे हटा लिया जाए। जब यहां विकल्प के तौर पर  यूटर्न बन जाता है तब बेरिकेट स्थाई रूप से लगा दिया जाए या डिवाइडर बना दिया जाए। इस अवसर पर एसीपी ने यातायात पुलिस तथा वरिष्ठ अधिकारियों से  मंत्रणा कर निर्णय लेने की बात कही। 
     प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापार मंडल के अध्यक्ष महिपाल सिंह बैसला और श्याम पार्क मेन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसीपी साहिबाबाद से मिला था। प्रतिनिधि मंडल ने एसीपी साहब से कहा कि थाना साहिबाबाद के सामने बने कट को बंद कर दिए जाने से बाजार में ग्राहकों का आना कम हो गया है। अतः व्यापार के हित में जब तक त्यौहारी सीजन चल रहा है तब तक बेरिकेट हटा लिया जाए। यह त्यौहारी सीजन लगभग छठ पर्व तक चलता है। इसके बाद बेशक इस कट को बंद कर दिया जाए जिससे दुर्घटना की संभावना न रहे और यातायम जाम ना हो सके। 
    प्रेतिनिधि मंडल ने कहा कि अगर छठ पर्व से पहले आने-जाने के लिए सुरक्षित यू कट बन जाता है तो  थाने के सामने वाले कट को बंद होने में उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन यहां एक छोटा कट बनाया जाए जिसमें केवल पैदल यात्री वृद्ध महिलाएं और बच्चे आ जा सकें।
प्रतिनिधिमंडल ने  कहा कि इस कट पर बेरिकेट लगा देने से बाइक सवार उलटी दिशा में चलने लगे हैं जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन हो रहा है और दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस प्रतिनिधि मंडल में एसपी चौहान, महिपाल सिंह बैंसला के अलावा मानव पाठक,अनु जादौन, अमित पाल सिंह उर्फ सिल्की, संजय बांगा, रिंकू, मनोज कुमार, मनिंदर ,आशुतोष गोयल तथा जॉनी आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न