स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना दुर्गा भाभी पर आर्यन अकादमी श्याम पार्क में हुआ एक विशेष आयोजन
स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी स्मृति सप्ताह का आयोजन
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
आर्यन अकादमी जूनियर हाई स्कूल श्याम पार्क मेन में स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी के जीवन के विषय में स्मृति सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दुर्गा भाभी के जीवन के संबंध में ड्राइंग- पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता आदि में भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद बुधवार को प्रतियोगिता के प्रतिभागी सर्वोत्तम छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
नुक्कड़ नाटक में जिन विद्यार्थियों ने भाग लिया उनमें कक्षा6 के रणधीर सिंह, दीपांशु मिश्रा, अनन्या सिंह, अंशु सिंह हेमंत ,कक्षा 7 की पूजा, सृष्टि आस्था, प्रिया कुमारी, आयुष सिंह, देव गौर, कक्षा 8 की सिमरन, साक्षी तथा ऋषभ कुमार आदि थे।
अतर्रा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और वाल्मीकि सम्मान से पुरस्कृत डॉक्टर बिशनलाल गौड़ के सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि और वरिष्ठ पत्रकार एसपी चौहान ने प्रतिभागी सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा कुछ छात्रों को नगद पुरस्कार भी दिए गए।
अपने संबोधन में एसपी चौहान ने छात्रों से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को आगे बढ़ने का मौका प्रदान करती हैं। जिन छात्रों को पुरस्कार मिले हैं वे सौभाग्यशाली हैं और जिनको नहीं मिले हैं उन्हें प्रेरणा मिलती है और वे आगे बढ़ते हैं।उन्होंने छात्रों से कहा कि महापुरुषों की जीवनी इसलिए सुनाई जाती है कि हम उनसे कुछ सीखें और हम भी अच्छा नागरिक बनकर दिखाएं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सना सईद ने किया।
Comments
Post a Comment