विकास कार्यों के लिए वार्ड 60 के पार्षद के साथ आरडब्ल्यूए की बैठक

श्याम पार्क मेन में विकास कार्यों को लेकर आरडब्लूए और पार्षद सचिन डागर की बैठक, जलभराव से निजात दिलाने का आश्वासन
15 दिन में गली नंबर-4 में शुरू होगी पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी के लिए जीटी रोड की ग्रीन बेल्ट में पंपिंग सेट लगाने की योजना
साहिबाबाद(एसपी चौहान)
       श्याम पार्क कॉलोनी में विकास कार्यों, पेयजल समस्या, टूटी फूटी सदके और जलभराव से निजात दिलाने के मुद्दे पर श्याम पार्क मेन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन  और वार्ड 60 के निगम पार्षद सचिन डागर के बीच बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान पार्षद ने कॉलोनी में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए स्थानीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में बताया गया कि कॉलोनी की गली नंबर- 3 और 4 की सड़कें बन चुकी हैं। गली नंबर 3में पैच वर्क हुआ है। लगभग पूरी कॉलोनी में नालियों का निर्माण हो चुका है। गली नंबर-4 में शर्मा पनीर भंडार गली3 से लेकर लाजपत राय कॉलेज के दक्षिण पूर्वी कोने तक गली नंबर 4 तक शेष नाली का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। इसका एस्टीमेट बनाने के लिए दे दिया गयाहै। गली नंबर 1 में अभी सड़क नहीं बनेगी, क्योंकि उसमें सीवर डाला जाना है। सीवर डालने के बाद ही यह गली बनाई जाएगी।
इसके अलावा तिकोना पार्क और रामलीला ग्राउंड में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के टेंडर पास हो चुके हैं।
बैठक में गली नंबर-4 सहित कॉलोनी की पेयजल समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पार्षद सचिन डागर ने अगले 15 दिनों में पानी की आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जीटी रोड की ग्रीन बेल्ट में पंपिंग सेट लगवाने की योजना पर भी चर्चा हुई। साथ ही, कॉलोनी में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पानी को रोकने के उपाय तलाशने के लिए नगर निगम के (जल कल और निर्माण विभाग)वरिष्ठ अधिकारियों की टीम आरडब्ल्यूए के साथ क्षेत्र का दौरा करेगी और समाधान के विकल्प सुझाएगी। पार्षद ने यह भी कहा कि दिवाली से पहले पूरी कॉलोनी को जग मग रोशनी से कर दिया जाएगा इसके लिए उन्हें उन खंभों की जानकारी दे दें जहां पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है।
पार्षद ने बताया कि कॉलोनी में आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमण को भी जलभराव और सफाई व्यवस्था में बाधा का एक प्रमुख कारण बताते हुए लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील की।
बैठक के दौरान थाने के सामने बंद किए गए कट को खुलवाने के लिए पार्षद के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। इससे कॉलोनीवासियों और व्यापारियों को राहत मिलने की बात कही गई। बैठक का संचालन संस्था के महासचिव संजीव गौड़ ने किया।
     इस अवसर पर सत्यपाल सिंह चौहान,संजीव गौड़, सतीश सिंह, चंचल सिंह, जया गुप्ता, गीता शर्मा, आदेश चौधरी, हरी सिंह, चौधरी चन्द्रभान सिंह, सुनील रस्तोगी, एडवोकेट दीपक सिन्हा, रंजीत चौहान, संदेश चौधरी, नीरज चौधरी, ईशान गौड़, अशोक अरोड़ा, महेश सिंह, राजेश तोमर, श्याम अरोड़ा, यतींद्र सिंह, एडवोकेट अजीत कुमार शर्मा, दुर्विजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न