स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी वीरांगना को याद करते हुए गाजियाबाद का नाम दुर्गा भाभी नगर रखने की मांग

दुर्गा भाभी स्मृति सप्ताह के समापन समारोह में 
‘गीता के क्रांति पुत्र’ पुस्तक का विमोचन
गाजियाबाद का नाम दुर्गा भाभी नगर करने की मांग
साहिबाबाद(एसपी चौहान)। 
श्याम पार्क मेन स्थित आर्यन एकेडेमी जूनियर हाई स्कूल में 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक हर वर्ष की भांति ‘दुर्गा भाभी’ की याद में स्मृति सप्ताह का आयोजन किया गया। आज समापन समारोह था। इस दौरान संस्कृत के प्रकांड विद्वान तथा सरकार द्वारा वाल्मीकि पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर बिशनलाल गौड़ व्यौम शेखर 'गीता के क्रांति पुत्र' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने एक स्वर से  गाजियाबाद का नाम स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरांगना दुर्गा भाभी नगर करने की मांग की।
     इस कार्यक्रम का आयोजन   श्याम पार्क मेन की दुर्गा भाभी महिला समिति के तत्वाधान में हुआ तथा आरडब्ल्यूए श्याम पार्क मेन सहयोगी संस्था थी।     यहां यह गौरतलब है कि देश की आजादी के लिए युवा क्रांतिकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर मर-मिटने वाले को तैयार रहने वाली क्रांतिकारी वीरांगना दुर्गा भाभी का 7 अक्टूबर अवतरण दिवस है और 15 अक्टूबर, 1999 में को इस आयरन लेडी ने इस दुनिया से विदा ली थी। गाजियाबाद जनपद और यहाँ के वासियों का परम सौभाग्य रहा कि अमर शहीद दुर्गा भाभी ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष राजनगर, गाजियाबाद में व्यतीत किये और गाजियाबाद शहर में अपनी अंतिम सांस ली। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से गाजियाबाद नगर का नाम 'दुर्गा भाभी नगर' करने की मांग की।  समापन समारोह की अध्यक्षता भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपनिदेशक पद से अवकाश प्राप्त वेदांत के मर्मज्ञ प्रो. सत्यदेव राय ने की। विशेष अतिथि के तौर पर श्याम पार्क मेन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान रहे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तर-प्रदेश शासन से वाल्मीकि पुरस्कार सम्मानित प्रदेश के विख्यात संस्कृत विद्वान व 'गीता के क्रांति पुत्र' पुस्तक के लेखक व अतर्रा पीजी कॉलेज से सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य डॉ. विशनलाल गौड़ थे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत के विद्वान डा.सुरेंद्र कुमार 'सुशील' ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्रांतिमूर्ति दुर्गा भाभी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ।
    इस अवसर पर डॉ. गौड़ की नई पुस्तक ‘गीता के क्रांति पुत्र’ का विमोचन किया गया। इस पुस्तक की शैली आजादी के दीवाने क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को अपने पाठकों के सामने एक बार पुन: जीवंत कर देती है। इस बात की पुष्टि कार्यक्रम में शामिल सभी विद्वान वक्ताओं ने की और कहा कि यह पुस्तक गीता के संदेशों से वर्तमान युवा पीढ़ी को प्रेरणा ग्रहण करते हुए; हताशा व निराशा से बाहर आने का संदेश देती है। 
    प्रमुख वक्ताओं में सर्वश्री प्रो. सत्यदेव राय के अलावा लाजपत राय कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. रामकरण भारद्वाज, डॉ. रामपाल सिंह, सुभाष त्यागी और लाजपत राय कॉलेज की पुरातन छात्र परिषद के डॉ. सुरेन्द्र ‘सुशील’, कर्मवीर सिंह नागर रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. गौड़ की नवरचित रचना की भूरी-भूरी प्रशंसा की और लेखक को अपनी शुभकामनाएं दीं।   
विशेष अतिथि सत्यपाल सिंह चौहान ने समापन कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि देश की आजादी में क्रांतिकारी दुर्गा भाभी के अविस्मरणीय योगदान को देश कभी  भुला नहीं पाएगा। क्रांतिकारी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य और दुर्गा भाभी के पति भगवती शरण वोहरा की एक विस्फोट में शहीद हो जाने के बाद वे भगतसिंह और चंद्रशेखर की संगठन की सक्रिय सदस्य बन गईं। दुर्गा भाभी क्रांतिकारियों को छुपने और खाने की व्यवस्था के अलावा हथियारों की व्यवस्था की कमान संभालती थीं। एक बार दमनकारी अंग्रेजी हुकूमत की गिरफ़्तारी से भगतसिंह बचाकर लाहौर से बाहर निकालने में मदद करने और पंजाब के पूर्व अंग्रेज गवर्नर हैली पर गोली चलाने के दुर्गा भाभी के अदम्य साहस ने उनको देश-दुनिया में अमर कर दिया है। 
कार्यक्रम की संयोजिका मण्डल के सदस्य विद्यालय की अध्यापिका सना सईद, प्रियंका जोशी, बबली वर्मा नेहा कुमारी के साथ दुर्गा भाभी महिला समिति से जया गुप्ता और गीता शर्मा ने बताया कि वीरांगना दुर्गा भाभी स्मृति सप्ताह के दौरान प्रतिदिन देश की आजादी के संग्राम में अपनी जान न्योछावर करने वाले क्रांति के महान विचारकों और युवा क्रांतिकारियों की भूमिका के बारे में स्कूल के बच्चों को बताया जाता है। सप्ताह भर के आयोजन में आर्यन एकेडेमी स्कूल के बच्चों बहुत ही रोचक ढंग से क्रांतिकारियों पर चित्रण कर ड्रॉइंग प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, देशभक्ति के गीत व कविता  गायन के अलावा नाटक-नाटिका की प्रस्तुति इत्यादि  खूबसूरत और प्रेरक गतिविधियां रहीं। कार्यक्रम में भागीदारी कर रहे सभी बच्चों को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान के हाथों पुरस्कार वितरित किए गए।
दुर्गा भाभी स्मृति सप्ताह समापन कार्यक्रम के अवसर पर कोणार्क पब्लिक स्कूल के चेयरमेन नीरज शर्मा, दिल्ली सरकार से विशेष योग्यता सम्मान से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका डॉ. गीता ‘गीत’, डी.एन. सक्सेना, नरेश थापा, दुर्गा भाभी महिला समिति से गीता शर्मा, अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा, पूर्व निगम पार्षद विनोद शर्मा, एम.पी. रेड्डी, हरी सिंह, अनिल अग्रवाल, अखिल शर्मा, मुकेश शर्मा, एड. दीपक शर्मा, योगेश शर्मा, सुनील रस्तोगी, ईशान गौड़ प्रमुख रूप से शामिल रहे। 
     कार्यक्रम के अंत में आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव गौड़ ने सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न