इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम में शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ उपस्थित गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रोहित बुटेलिया एवं विद्यालय प्रधानाचार्य ने सभी पदाधारियों को शपथ दिलाई एवं अवॉर्ड विनर्स को मेडल्स और सर्टिफिकेट्स देकर उनका उत्साह वर्धन किया ।
तदुपरांत विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
विद्यार्थियों ने नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी तथा स्कूल बैंड ने भी सभी का मन मोह लिया ।
इस अवसर पर दिव्यम मोदानी (हेड बॉय), आशिनी नायर (हेड गर्ल), पुरंजय शर्मा (असिस्टेंट हेड बॉय), अनन्या झा (असिस्टेंट हेड गर्ल), एरिका शर्मा (स्पोर्ट्स कैप्टन), अनिकेत सिंह (स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन), पलक यादव (कल्चरल कैप्टन), श्रीजा चौरसिया (कल्चरल वाइस कैप्टन), सार्थक बांगा (वेलफेयर कमेटी कैप्टन), आर्या गुप्ता (वेलफेयर कमेटी वाइस कैप्टन), प्रत्युषा प्रियदर्शिनी (डिसिप्लिन कमेटी कैप्टन), लक्ष्य रंजन (डिसिप्लिन कमेटी वाइस कैप्टन), अनुवंश जेटली(इवेंट मैनेजमेंट कैप्टन) और आदित्य पांडेय (इवेंट मैनेजमेंट वाइस कैप्टन) को शपथ दिलाई गई।
समारोह का मुख्य आकर्षण शपथ ग्रहण रहा, जिसमें सभी पदाधिकारियों ने ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रों को ऑल राउंडर अवॉर्ड, बेस्ट इन स्पोर्ट्स अवॉर्ड, टैलेंट इन डांस अवॉर्ड, आउटस्टैंडिंग आर्टिस्टिक स्किल्स अवॉर्ड तथा पंच प्राण लीडरशिप एवं अन्य कई प्रकार के अवार्डों से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त मेधावी छात्रों को ‘शाइनिंग स्टार अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आशीष मित्तल ने उम्मीद जाहिर की कि छात्र परिषद के ये सदस्य विद्यालय की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए अनुशासन और नेतृत्व का अच्छा उदाहरण पेश करेंगे और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर होंगे ।
Comments
Post a Comment