धूम-धाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती
धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती महाराणा प्रताप चौक वसुंधरा में मनाई गई। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाई गई और उनको याद करते हुए उनके नाम के जय घोष किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीपी सिंह ने की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वसुंधरा पुलिस चौकी वसुंधरा कनावनी नहर के पास महाराणा प्रताप चौक पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गईं तथा उनके नाम के जय घोष किए गए। महाराणा प्रताप की जय हो के नारो से वहां का पूरा वातावरण राष्ट्र भक्ति मय हो गया।
इस अवसर पर अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें एक सच्चा राष्ट्र भक्त ऐसा योद्धा बताया जिसकी वीरगाथा सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं तथा दुश्मनों के दिल दहल जाते हैं। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और जीवन परियंत तक दुश्मनों के दांत खट्टे करते रहे। उनके शौर्य गाथा को सारा राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान गाता है और उन्हें विश्व का एक महान अजेय योद्धा के रूप में जानता है।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव विनोद कुमार सिसोदिया एवं वीपी सिंह, बीबी सिंह,अभय सिंह, सीमा भदोरिया, डॉक्टर जेपीएस चौहान ,पार्षद नरेश भाटी, अनिल तोमर पार्षद, डा. वीपी सिंह पूर्व विधायक ,करणवीर सिंह सिसोदिया ,पीपी सिंह सिसोदिया, दीप तोमर, चंदन सिंह ,रामराज सिंह, किशन चौहान, नरेंद्र त्यागी , तेजवीर सिंह सिसोदिया,ज्ञान सिंह (पूर्व वायुसेनिक),चंदन कुमार सिंह (पूर्व वायुसेनिक व उपाध्यक्ष सेक्टर 6 वैशाली मीडिया एनक्लेव)
रमेश नेगी (पूर्व मीडिया कर्मी),
गोपाल सिंह (ब्राज़ील एंबेसी में सेवारत), विकास राजपूत ,सत्येंद्र त्यागी, राजकुमार सिंह, कन्हैया सिंह ,रविंद्र पुणेरी, तरुण सिंह, त्रिलोकी सिंह ,ऋषिकेश तोमर राजपूत सभा साहिबाबाद के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व महासचिव विवेक भदोरिया,अजय भदोरिया, प्रदीप सोलंकी,गोपाल सिंह चौहान तथा सीके सिंह आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment