परशुराम जयंती के माध्यम से अमरपाल शर्मा ने की अपनी मजबूत दावेदारी पेश

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम का जयंती महोत्सव मनाया धूमधाम से
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
     साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन सेक्टर 7 वसुंधरा में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे और विशिष्ट अतिथि बलिया के सांसद सनातन पांडे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने की। 
     कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने किया। इस आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर ,जेवर ,अलीगढ़, मेरठ ,शामली, बड़ौत ,बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि ब्राह्मण संगठनों से जुड़े हुए हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के संचालक अमरपाल शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का एक उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाना और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए योजना बनाना है।      
     इस कार्यक्रम में भगवान परशुराम की लीला का मंचन मुंबई से आए पेशेवर कलाकारों ने किया। इस दौरान परशुराम लीला का मंचन करीब 2 घंटे चला और उपस्थित जन समूह ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस लीला  में भगवान परशुराम के चरित्र ,ऋषित्व और उनके व्यक्तित्व को दर्शाया गया था। इस आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए ऋतु के अनुसार पंखे कूलर भोजन पानी आदि का प्रबंध किया गया था।
    इस दौरान अमरपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग ऐसा वर्ग है कि जिसने भारतीय समाज को दिशा देने का काम किया है। इस समाज ने दुनिया भर के लोगों को महान वैज्ञानिक, आचार्य, प्रशासनिक अधिकारी आदि दिए हैं । यह वर्ग समाज का न केवल मार्गदर्शन करता है बल्कि  सामाजिक समरसता भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि उनका यह कार्यक्रम पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की समाजिक एकजुट का प्रतीक बनेगा। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि वह ब्राह्मण समाज को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर उसका उचित स्थान दिलाने के लिए बिना किसी द्वेष भावना से वे काम करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे हर समय समाज के कार्य के लिए हर व्यक्ति को उपलब्ध रहेंगे।
    राजनीतिक पंडितों का मानना है कि इस आयोजन के जरिए अमरपाल शर्मा ने ब्राह्मण समाज में अपनी मजबूत पकड़ होने का संकेत दे दिया है और आगामी विधानसभा के चुनाव में अपनी टिकट की दावेदारी मजबूती के साथ राजनीति के अखाड़े में पेश कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न