साहिबाबाद की जनता को नहीं अपने प्रतिनिधि पर भरोसा, केवल आश है योगी आदित्यनाथ पर

विधायक के खिलाफ आम जनता में आक्रोश, मुख्यमंत्री से की जाएगी प्रतिनिधि बदलने की मांग 
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
      आरडब्ल्यूए महासंघ साहिबाबाद की एक बैठक सेक्टर 3 राजेंद्र नगर ब्लॉक 11के जागृति पार्क में आयोजित हुई जिसमें ट्रांस हिंडन क्षेत्र साहिबाबाद के एक दर्जन से अधिक आरडब्लूए के पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में मौजूद अधिकांश लोग स्थानीय विधायक की कार्यशैली को लेकर नाराज दिखे। लोगों का सीधा आरोप था कि जो समस्या 8 साल पहले थीं आज भी वही हैं और जनप्रतिनिधि का जवाब तब भी वही था आज भी वही है। ज्यादातर लोगों की नाराजगी पीने के पानी की समस्या, जल भराव,गंदगी, प्रमुख नालों के गंदगी से लवरेज होना,गली मोहल्ले की टूटी-फूटी सड़के और प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड की दुर्दशा को लेकर थीं। जनप्रतिनिधि पर यह भी आरोप है कि वह जनता की बात नहीं सुनना चाहते वह अपनी बात कह कर ही बैठक से निकल लेते हैं। जबकि वे मोहन नगर जोन में गंगाजल की आपूर्ति के मुद्दे को लेकर राजनीति में आगे बढ़े थे और तब उन्होंने एक मानव श्रृंखला बनाई थी। उन्हें जनता ने जन प्रतिनिधि तो रिकॉर्ड मतों से जिता कर बना दिया लेकिन अपने उस वादे को भूल गए। उन्होंने कहा था कि मोहन नगर जोन में गंगाजल के पानी की व्यवस्था लोगों को पीने के लिए कराएंगे। अब कहते हैं गंगाजल पिला तो रहा हूं लेकिन सच्चाई यह है जिसको गंगाजल कहा जा रहा है वह हिंडन नदी की तलहटी में लगाए गए बोरवेल से पानी आ रहा है जिसमें संक्रमित हिंडन नदी का पानी है और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
      बैठक में फैसला लिया गया कि गंगाजल की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा और करीब 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर युक्त  ज्ञापन उन्हें सौंपेगा तथा पानी के अलावा यहां की अन्य समस्याओं पर भी उनका ध्यान आकर्षित करेगा। योगी जी से अगले विधानसभा चुनाव में साहिबाबाद का प्रतिनिधि बदलने की भी मांग की जाएगी।
    साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ गाजियाबाद के संयोजक प्रमोद राणा द्वारा बुलाई गई इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी महेश राठी जी ने की। बैठक में शालीमार गार्डन, विवेकानंद पार्क, राजेन्द्र नगर के सभी सेक्टर, वृन्दावन गार्डन, गिरधर एनक्लेव, राजबाग, श्याम पार्क, आरएम ब्लॉक, लाजपत नगर, सहित मोहन नगर जोन की लगभग सभी सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, महासचिव एवं सैकड़ों जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। 
बैठक के प्रमुख बिंदु-
 गंगा जल न मिलने पर रोष- ज्यादातर वक्ताओं ने कहा कि साहिबाबाद क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में गंगा जल की आपूर्ति हो रही है, जबकि यहां आज भी बिना ट्रीटमेंट का हिंडन नदी का गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। जनता ने इसे तत्काल बंद कर शुद्ध गंगा जल देने की मांग की।
 सड़क, पार्क व नालों की दुर्दशा-
वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें टूटी हैं, पार्कों का रखरखाव नहीं है और नाले चोक हैं। मानसून से पहले नालों की सफाई न होने से जलभराव का खतरा है। प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं की अनदेखी से कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
जनप्रतिनिधियों पर सवाल-
महेश राठी ने कहा कि जब क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा जी समस्याएं सुनने आए थे तो आठ साल पहले भी उनका जवाब यही था। आखिर सवाल है कि समस्याओं का समाधान कब होगा? 
        बैठक में पवन चौहान, श्रीमती प्रिया जैन, सुजीत कुमार,  प्रवेश विदूड़ी,  विपिन तलवार, भगवान दास,  विरेन्द्र कुमार, मुकेश राणा, राम जी, तेजवीर मान आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे तथा प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं के प्रति गहरी नाराजगी जताई।
सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर:
    विनोद सिसोदिया ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।
बड़े फैसले:
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय समस्याओं, खासकर गंगा जल की मांग को लेकर 15 से 20 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से क्षेत्र में चल रहे हस्ताक्षर अभियान की कोपी के साथ मिलेगा।
   ज्यादातर वक्ताओं ने कहां कि उनके प्रदेश के मुखिया से उन्हें कोई शिकायत नहीं है लेकिन भाजपा हाईकमान से क्षेत्रीय विधायक बदलने का अनुरोध किया जाएगा जिससे मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत बने रहें।
   - सभी ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना की और 2027 में भी योगी सरकार बनने की कामना की। सभी को उम्मीद है कि योगी जी साहिबाबाद को गंगा जल जरूर दिलाएंगे।
     बैठक में श्रीमती सीमा बक्शी,  नन्दकिशोर लोधी, एन गुप्ता जी, के.पी. सिंह, रामनारायण, हरेन्द्र राणा, महेश मित्तल, ओमपाल पुण्डीर, सुदेश शर्मा, सुनील जैन, सुभाष गोस्वामी,ब्रिजेश राजपूत, प्रमोद गुप्ता,श्रीमती कविता अरोड़ा, श्रीमती प्रीति सिंह,नितीन जी, किसान नेता  जयवीर चौधरी ,श्री कपिल गुप्ता,  हरगोबिन्द,तेजवीर मान आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न