सीईएल में हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन

सीईएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
साहिबाबाद(एसपी चौहान)।
     सीईएल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें स्कूली बच्चों और सीईएल की महिलाकर्मियों की भागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक चेतन प्रकाश जैन, कंपनी की पदेन अध्यक्षा महिला कल्याण प्रकोष्ठ श्रीमती गरिमा जैन, प्रो. डॉ. अरुण लता, (एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद),डॉ. विभा चौहान(प्राचार्य, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, विजय नगर, गाजियाबाद) और कंपनी की महाप्रवंधक श्रीमती सरिता कौल ने इस आयोजन में भाग लिया तथा कंपनी की महिला कर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
बाद में 7 मार्च, 2022 को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
      अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री जैन ने बताया कि सीईएल में महिलाएं तकनीकी के साथ-साथ प्रशासनिक पदों पर भी काम कर रही हैं और संगठन के विकास में बड़े पैमाने पर योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सीईएल रणनीतिक और रक्षा अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण उत्पादों का निर्माता है जिसमें मिसाइलों के लिए सिरेमिक रेडोम, रडार के लिए फेज कण्ट्रोल माड्यूल, हवाई जहाजों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए हवाई अड्डों पर स्थापित दृष्टि उपकरण, आदि शामिल हैं।उन्होंने उल्लेख किया कि रक्षा अनुप्रयोगों के लिए विभिन्न उत्पादों, जो कि थोक में आवश्यक हैं, का विकास कार्य प्रगति पर है। इसरो के लिए सर्कुलेटर्स और आइसोलेटर्स, बॉडी आर्मर्स (बुलेट प्रूफ जैकेट और वेस्ट), सीमा सुरक्षा बल के लिए लेजर फेंसिंग सिस्टम, टीआर मॉड्यूल और अन्य माइक्रोवेव घटक। उन्होंने कहा कि सीईएल एक्सल काउंटरों का निर्माण कर रहा है जिनकी रेलवे की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है। सीईएल विभिन्न संगठनों को एकीकृत सुरक्षा समाधान प्रदान कर रहा है और कई सुरक्षा और निगरानी परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है। सीएमडी, सीईएल ने भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत पहल की दिशा में कंपनी के योगदान पर जोर दिया।
        अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोलते हुए श्रीमती गरिमा जैन ने कहा कि सरकारी और निजी संस्थाओं में महिलाएं शीर्ष पदों पर आसीन हैं। वे सरकार की नीतियां बना रही हैं और उन्हें लागू भी कर रही हैं। सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, किरण बेदी, लता मंगेशकर, आदि जैसी महिलाएं पीढ़ियों से प्रेरणा का स्रोत रही हैं। श्रीमती निर्मला सीतारमण, हमारी वर्तमान वित्त मंत्री हैं जो महिलाओं के लिए एक बेहतरीन उदाहरण हैं। वे न केवल अपने परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि देष अर्थिक वजट भी तय करती हैं। हमारे देष की सरकार ने कुछ समय से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया है और इसने एक स्थायी भविष्य के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। महिलाएं अपने ज्ञान, नवाचार, साहस, शक्ति, करुणा और जुनून से हर क्षेत्र में योगदान दे रही हैं। हमारी खिलाड़ी देश के लिए ख्याति अर्जित कर रही हैं और रक्षा बलों में वे अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रही हैं।
          प्रोफेसर अरुण लता ने महिला कर्मचारियों को विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रतिस्पर्धा करने के पर्याप्त अवसर प्रदान करने के लिए सीईएल की सराहना की, जो कंपनी के समग्र विकास में योगदान करती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कठिन समय में महिलाएं उच्च आंतरिक शक्ति का प्रदर्शन करती हैं और करुणा का सागर हैं। प्रोफेसर लता ने उल्लेख किया कि श्रीमती गरिमा जैन, सीईएल के महिला कल्याण प्रकोष्ठ की पदेन अध्यक्षा स्वयं सीईएल के सभी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा हैं।
     डॉ. विभा चौहान ने अपने छात्रों को सौर प्रौद्योगिकी पार्क का दौरा करने का एक अमूल्य अवसर प्रदान करने के लिए सीएमडी, सीईएल को धन्यवाद दिया। उन्होंने टिकाऊ भविष्य के लिए अक्षय ऊर्जा के महत्व पर विचार देते हुए सौर पार्क में विभिन्न प्रदर्शनों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

निर्वाण फाउंडेशन ने शस्त्र पूजन के साथ मनाया दशहरा पर्व

मूर्ति स्थापना के संदर्भ में भारत सरकार के रक्षा मंत्री से मिले केपी सिंह