भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत
भाजपा समर्थन मंच किसान मोर्चा के पदाधिकारी का स्वागत  गाजियाबाद(एसपी चौहान             )।      भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा की जिला गाजियाबाद के  कार्यालय पर संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण देवेंद्र सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल रजनीकांत मिश्रा का स्वागत किया गया। स्वागत प्रदेश सचिव वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में हुआ तथा जिले की युवा मोर्चा की टीम ने तहे दिल से सभी का स्वागत किया।        गौर तलब यह है कि भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे देवेंद्र सिंह चौहान "शार्प शूटर" के निधन के बाद उनके पुत्र तरुण चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  इस अवसर पर स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चौहान शार्प शूटर के नाम से विख्यात की स्मृति में एक शील्ड देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रजनीकांत मिश्रा  को सम्मानित किया ।इस अवसर पर दानिश अहमद ने जय श्री राम जी का पटका पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया।सम्मान समारोह के बाद संगठन के बिस्तार पर चर्चा हुई और संगठन को नई ऊर्जा के...