भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत

भाजपा समर्थन मंच किसान मोर्चा के पदाधिकारी का स्वागत 
गाजियाबाद(एसपी चौहान)।
     भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा की जिला गाजियाबाद के  कार्यालय पर संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तरुण देवेंद्र सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल रजनीकांत मिश्रा का स्वागत किया गया। स्वागत प्रदेश सचिव वीरेंद्र गोयल के नेतृत्व में हुआ तथा जिले की युवा मोर्चा की टीम ने तहे दिल से सभी का स्वागत किया। 
      गौर तलब यह है कि भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे देवेंद्र सिंह चौहान "शार्प शूटर" के निधन के बाद उनके पुत्र तरुण चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
इस अवसर पर स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चौहान शार्प शूटर के नाम से विख्यात की स्मृति में एक शील्ड देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रजनीकांत मिश्रा  को सम्मानित किया ।इस अवसर पर दानिश अहमद ने जय श्री राम जी का पटका पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया।सम्मान समारोह के बाद संगठन के बिस्तार पर चर्चा हुई और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने पर विचार हुआ।
    अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारत का किसान, जवान और व्यापारी ही देश को आज इस मुकाम पर ला सके हैं।  भविष्य में भारत को विश्व में यदि फिर से सोने की चिड़िया बनाना है तो उनके कंधे पर ही दारॊमदार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेंद्र सिंह चौहान ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करने और भविष्य में व्यापारिक समस्याओं के निवारण के हेतु व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसके लिए गाजियाबाद में महानगर तथा युवा मोर्चा की व्यापार मंडल इकाई ने उनका हृदय से धन्यवाद किया । इस अवसर पर सर्वसम्मति  से भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा में शिखर त्यागी को मंडल प्रभारी राहुल चौरसिया को मंडल अध्यक्ष तथा किसान मोर्चा महिला बैंक के लिए श्रीमती आकांक्षा वर्मा का नाम केंद्रीय कार्यालय संस्तुति के लिए भेजा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे जल्दी ही वीरेंद्र गुप्ता जी का कार्य क्षेत्र बढ़ाएंगे। इसके लिए दो आगामी केंद्र कमेटी की बैठक में गुप्ता जी का नाम आगे प्रस्तावित किया जाएगा। क्योंकि उनकी कार्यशैली के लिए वर्तमान पदभार में इजाफा बहुत जरूरी है। संगठन में रहकर वह बहुत ही शालीनता से विगत 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा वे शार्प शूटर स्वर्गीय देवेंद्र सिंह चौहान के साथ रहे हैं।
      स्वागत समारोह में विशेष रूप से ओमदत्त शर्मा पूर्व (एस आई) , शिवा टावर से विजय सिंह,शिखर त्यागी उर्फ बिट्टू राजनगर, राहुल चौरसिया ,आकांक्षा वर्मा व्यापार मंडल टीम से राजकुमार गुप्ता नॉर्थ स्टेट प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश, राहुल शर्मा जिला मीडिया प्रभारी ,पुलकित गोयल जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, एसपी वर्मा जिला उपाध्यक्ष एवं दानिश जिला प्रभारी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए