सीबीआई अधिकारी बनकर साइबर ठगी
सीबीआई का अधिकारी बनकर 80हजार की ठगी साहिबाबाद (एसपी चौहान)। थाना कौशांबी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने सीबीआई का अधिकारी बताकर पार्सल में सामान के अलावा ड्रग्स रखे होने का भय दिखाकर एक व्यक्ति को भयभीत कर दिया और मामला खत्म करने के नाम पर उससे 80हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। नवीन कुमार निवासी मंदाकिनी अपार्टमेंट वैशाली ने थाना कशांबी पुलिस के अधिकारियों को बताया कि 5फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें पुलिस अधिकारी के नोटिस और आई कार्ड भेजे गए थे। इसके तुरंत बाद उनके पास से कॉल आई कॉल करने वालेने अपने आप को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि तुम्हारे नाम से कोरियर है उसमें चार लैपटॉप, 100 ग्राम एममडी पाउडर ड्रग्स और तीन नकली पासपोर्ट मिले हैं, जो कि गंभीर श्रेणी का अपराध है। उसने कहा कि हम तुम्हारे घर कार्रवाई के लिए पुलिस भेज रहे हैं ,अगर तुम मामला खत्म कराना है तो 25000 रुपये भेज दो। इसके लिए उसने व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजा था। नवीन कुमार ने डर के मारे 25000 रुपए ट्र...