अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने सीडीएस में पाया 18वा रैंक
वकीलों के परिवार के युवा ने चुना भारतीय सेना को गाजियाबाद (एसपीचौहान)। अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदपालसिंह कुशवाहा के भतीजे अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने प्रतिष्ठित सीडीएस की परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त किया है। परिवार में एक दर्जन एडवोकेट हैं इसके बावजूद इस नौजवान ने देशकी सेवा के लिए भारतीयसेना को चुना है। संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा सीडीएस 2023 के घोषित हुए परिणाम में अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने 18वां स्थान प्राप्त किया है। अभिमन्यु ने गणित में बीएससी ऑनर्स की डिग्री प्राप्तकी हैऔर वह ऐसे क्षत्रिय कुशवाहा परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिसमें एक दर्जन प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। स्वयं उनके पिता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा भी एक प्रसिद्ध वकील हैं। अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी सफलता के लिए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने परिश्रम का नतीजा मानते हैं। वे अब भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी सेवा देने को ऊतक हैं।उन्होंने अपने परिवार का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने समय समय पर उन्हें प्रेरित किया...