अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने सीडीएस में पाया 18वा रैंक

वकीलों के परिवार के युवा ने चुना भारतीय सेना को
 गाजियाबाद (एसपीचौहान)।
 अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेदपालसिंह कुशवाहा के भतीजे अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने प्रतिष्ठित सीडीएस की परीक्षा में 18वां स्थान प्राप्त किया है। परिवार में एक दर्जन एडवोकेट हैं इसके बावजूद इस नौजवान ने देशकी सेवा के लिए भारतीयसेना को चुना है।              संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा सीडीएस 2023 के घोषित हुए परिणाम में अभिमन्यु सिंह कुशवाहा ने 18वां स्थान प्राप्त किया है। अभिमन्यु ने गणित में बीएससी ऑनर्स की डिग्री प्राप्तकी हैऔर वह ऐसे क्षत्रिय कुशवाहा परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिसमें एक दर्जन प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। स्वयं उनके पिता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा भी एक प्रसिद्ध वकील हैं। 
अभिमन्यु  सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी सफलता के लिए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने परिश्रम का नतीजा मानते हैं। वे अब भारतीय सशस्त्र बलों में अपनी सेवा देने को ऊतक हैं।उन्होंने अपने परिवार का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने समय समय पर उन्हें प्रेरित किया और उन्हें एक सैनिक की तरह पाला पोशा।
      अभिमन्यु सिंह जसवंत सिंह के पौत्र हैं और उनकी दादी श्रीमती कृष्णा देवी हैं ।
       उल्लेखनीय है कि अभिमन्यु की इस उपलब्धि से युवा पीढ़ी में भी प्रेरणा का संचार हुआ है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कोई भी लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं होता।

Comments

Popular posts from this blog

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का हुआ भव्य अनावरण

वसुंधरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति के भव्य अनावरण की तैयारी जोरों पर