माता का समाज में सबसे बड़ा स्थान है
गाजियाबाद (एसपी चौहान) माता का समाज में सबसे बड़ा स्थान माना गया है। उसके कई कारण हैं। पिछले अंक में हमने बताया था कि तीन माता होती हैं। एक जननी माता, जो भौतिक माता होती है। दूसरी माता पृथ्वी माता होती है, जो यहां उत्पन्न हो जाने पर पालन पोषण करती है । तीसरी प्रभु माता, जो हमें मोक्ष प्रदान करती है। वेद का ऋषि कहता है कि जिस घर में माता का अपमान होता है, पुत्र माता का निरादर करता है, वह गृह- गृह नहीं होकर शमशान भूमि बन जाता है। माता तीन प्रकार की होती है एक माता जन्म देने वाली, दूसरी पृथ्वी माता, तीसरी गौ माता। जन्म देने वाली माता तो वह हुई जिसके गर्भ में हमारा जीवन पनपता है। दूसरी धरती माता जो हमारे जन्म लेने के बाद हमें खाने के लिए फल, खनिज, अन्न आदि प्रदान करती है, जिससे हमारा शरीर चलता है। तीसरी माता गौ माता जो हमें दूध देती है, जिसके दूध को पान कर हमारा शरीर बलिष्ठ बनता है। हमारे ऋषियों ने बताया है कि जिस राजा के...