शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान नहीं रहे
शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान का निधन गाजियाबाद(एसपी चौहान)। शार्प शूटर के नाम से मशहूर ठाकुर देवेंद्र सिंह चौहान का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे भाजपा समर्थक मंच के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा अभी हाल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। वे एक सामाजिक व्यक्ति थे तथा अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के पिछले 8 वर्ष से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। वह 71 वर्ष के थे तथा गाजियाबाद गुलधर-2, फ्रीहोल्ड कॉलोनी मकान संख्या 103 गली नंबर 7,सेक्टर 23 संजय नगर नजदीक एचबी फार्म हाउस गाजियाबाद में रहते थे। स्व. देवेंद्र सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा समर्थक मंच के लिए काम करते रहे और देशभर में घूम-घूम कर भाजपा किसान मोर्चे का प्रचार प्रसार किया इससे खुश होकर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर कुछ दिनों पहले सम्मानित किया गया था। अपने प्रचार प्रसार के काम में तल्लीन रहने वाले देवेंद्र सिंह चौहान ने अपनी सेहत की भी चिंता नहीं की। परिणाम य...