शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान नहीं रहे
शार्प शूटर देवेंद्र सिंह चौहान का निधन
गाजियाबाद(एसपी चौहान)।
शार्प शूटर के नाम से मशहूर ठाकुर देवेंद्र सिंह चौहान का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया। वे भाजपा समर्थक मंच के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा अभी हाल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। वे एक सामाजिक व्यक्ति थे तथा अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के पिछले 8 वर्ष से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। वह 71 वर्ष के थे तथा गाजियाबाद गुलधर-2, फ्रीहोल्ड कॉलोनी मकान संख्या 103 गली नंबर 7,सेक्टर 23 संजय नगर नजदीक एचबी फार्म हाउस गाजियाबाद में रहते थे।
स्व. देवेंद्र सिंह चौहान भाजपा किसान मोर्चा समर्थक मंच के लिए काम करते रहे और देशभर में घूम-घूम कर भाजपा किसान मोर्चे का प्रचार प्रसार किया इससे खुश होकर देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर कुछ दिनों पहले सम्मानित किया गया था। अपने प्रचार प्रसार के काम में तल्लीन रहने वाले देवेंद्र सिंह चौहान ने अपनी सेहत की भी चिंता नहीं की। परिणाम यह हुआ कि वह हमारे बीच से चले गए। वे ना केवल बुजुर्गों बल्कि यंग ब्लड के लिए भी प्रेरणा के स्रोत रहे।अपने जीवन में मात्र 20 रुपए लेकर घर से निकले थे और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे एक ऐसी हस्ती रहे जिन्होंने अपने जीवन में नौकरी में भी यश पाया तथा अत्यंत सफल व्यापारी भी रहे। 62 साल की उम्र में पहली बार पिस्टल उठाकर सीधे गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जब तक खेले तब तक सिर्फ खेले कभी ना हार मानी और हमेशा जीत कर ही घर आए। उन्हें एक बार गवर्नर द्वारा भी सम्मानित किया गया था। जीवन के अंतिम वर्षों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मंचासीन रहे। उन्होंने न केवल अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाया बल्कि अपनी धर्म पत्नी रेनू चौहान को भी प्रोत्साहित किया और वह भी गोल्ड मेडल जीतकर शार्प शूटर बनीं। अपनी दोनों बहुओं को हिम्मत बढ़ा कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला दिया। वे अपने पीछे दो पोतों, धर्म पत्नी और दो बहु बेटो से भरा समृद्ध परिवार छोड़ कर चले गए। वे मूल रूप से जिला बुलंदशहर खुर्जा के पास नगला गांव के रहने वाले थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
Comments
Post a Comment