Posts

Showing posts from March, 2026

आरडब्लूए श्याम पार्क मेन ने मनाया होली का पर्व

Image
आरडब्लूए श्याम पार्क मेन सोसाइटी ने मनाया होली मिलन  साहिबाबाद(एसपी चौहान)    आरडब्ल्यूए श्यामपार्क मेन सोसाइटी ने पहला होली मिलन समारोह रामलीला मैदान श्याम पार्क मेन में आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने की तथा संचालन राजेश सिंह, आदेश सिंह, जया गुप्ता व गीता शर्मा ने मिल कर किया।      समारोह में संस्कृत के प्रकांड विद्वान डॉक्टर बिशनलाल गौड़ व्योमशेखर, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मास्टर वीर सिंह सेन ,श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष रामशरण शर्मा, समाजसेवी एवं गोयल बुक सेंटर के प्रबंधक अरविंद गोयल तथा संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समारोह में चंदन और फूलों से होली उत्सव मनाया गया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में महिला मंडली द्वारा सुंदर होली के गीत और संगीत प्रस्तुत किया गया।       एक दुखद खबर के चलते समारोह को बहुत जल्दी समेटना पड़ा। संस्था के वरिष्ठ स्वयंसेवी शिवचरण कौशिक के छोटे भाई राकेश कौशिक की पत्नी श्रीम...

राजपूत सभा साहिबाबाद का होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' राजपूती जोश के साथ संपन्न

Image
राजपूत सभा (रजि)द्वारा होली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' सम्पन्न  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।        राजपूत समाज साहिबाबाद द्वारा खोली मिलन कार्यक्रम 'फुहार' काआयोजन अग्रसेन भवन ,सेक्टर ५ राजेंद्र नगर में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह एडवोकेट ने की। इस आयोजन में गाजियाबाद  एवं एनसीआर के विभिन्न क्षत्रिय संगठनों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। मंच संचालन एड.विवेक भदौरिया और भूपेन्द्र राघव ने मिलकर किया।        कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ गणेश वंदना से हुआ। तदुपरांत मेहमानों का चंदन टीका लगाकर, फूल माला और पटका पहनाकर किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें प्रतीक दिए गये।       कार्यक्रम में   जितेन्द्र तोमर(संस्थापक गीता स्टडी सर्किल)ने बच्चों को शिक्षा का महत्व , एक एक अच्छे विद्यार्थी में क्या गुण होने चाहिए और अभिभावकों की बच्चों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रवीन पुंडीर (पुंडीर वेलफेयर एसोसिएशन) ने शिक्षा के महत्व और कठोर परिश्रम करने पर जोर दिया।कर्नल ला...