विजयादशमी का पर्व धूम-धाम से संपन्न

बुलंदशहर (एसपी चौहान)।
      विजया दशमी महोत्सव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर के विधानसभा क्षेत्र में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय परंपरा का पालन करते हुए यह आयोजन शस्त्र पूजन और अतिथि सम्मान के साथ शुरू हुआ।
      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ चंद्रमोहन सिंह राघव थे। इस मौके पर अवरेस राघव, रमेश सिंह राघव, अजीत सिंह राघव आदि ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 
        मुख्य अतिथि डॉ चंद्रमोहन सिंह राघव मैं इस अवसर पर क्षत्रियों का आह्वान किया मेरे साथ धर्म को अपनाते हुए गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर जोर दें।
        राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  सतेन्द्र सिंह राघव ने चंद्र मोहन सिंह राघव एवं समाज के वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। तो तुरंत उन्होंने अपने संबोधन में क्षत्रिय समाज को एकजुट होने, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के था भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। क्षत्रियों का धर्म है क्षात्र धर्म, अर्थात समाज की हर तरह से सुरक्षा करना।
 सनातन धर्म के रक्षक के रूप में आज क्षत्रिय समाज को  पुन: अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को प्राप्त करना है। शक्ति और स्वाभिमानी क्षत्रिय समाज की पहचान है।जिस दिन क्षत्रिय शक्तिशाली होगा उस दिन देश और धर्म दोनों ही महाशक्ति बनेगा। सनातन धर्म को मजबूत बनाने के लिए क्षत्रिय समाज का मजबूत होना जरूरी है। 
         इस विजयदशमी के महापर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय महासेना जनपद गाजियाबाद से प्रदेश कोषाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह चौहान, संजय चौहान, खोड़ा नगर अध्यक्ष खजान सिंह जादौन, जनपद गौतम बुध नगर एवं  जनपद बुलंदशहर से सुशील सिंह, अमित सिंह राघव, यतेश राघव, ग्राम रामपुर-मानपुर से, ग्राम रनाइच से, ग्राम आँचरू से एवं  शिकारपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से बड़ी भारी संख्या में  सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

वसुंधरा चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित, अब लोकार्पण की तैयारी होगी

क्षत्रिय परिचय सम्मेलन 13 अप्रैल को नोएडा में