ले क्रेस्ट अस्पताल वसुंधरा में महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच की घोषणा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य की जांच और सलाह देगा ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल वसुंधरा
साहिबाबाद (एसपी चौहान)।
सोमवार को ले क्रेस्ट सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक आयोजित गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किए गए तथा महिला संबंधित बीमारियों की से बचने के उपाय विस्तार से बताए गए। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधकों ने घोषणा की है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को अस्पताल में निशुल्क महिला रोग जांच और निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के चेयरमैन डॉक्टर संजय गर्ग व उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल कार्यकारी चेयरमैन दीपक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल निरंतर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं अन्य सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सम्मान में समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को उपलब्ध कराता रहा है। संस्था के सह अध्यक्ष व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चारू गर्ग ने बताया कि 8 मार्च को प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में मनाया जाता है। इसके अंतर्गत हम महिलाओं के सशक्तिकरण द्वारा समाज के हर क्षेत्र में समानता लाने का प्रयास करते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने माना कि आज हालांकि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं फिर भी समाज में उनकी आवश्यकताओं की प्रति खासतौर पर उनके स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यकता को लेकर जागरूकता बढ़ाना बहुत जरूरी है। आज भी महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अनजान और उदासीन हैं। वसुंधरा क्षेत्र की हर महिला को स्वस्थ बनाने के ध्येय से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उनके अस्पताल ने संकल्प लिया है कि यह अस्पताल इस क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अवसर पर 9 मार्च को अस्पताल की ओर से निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे, जिसमें महिला रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ और डायबिटीज आदि की निशुल्क सलाह दी जाएगी। इसके अलावा शिविर में मोमोग्राफी, हेमोग्लोबिन की जांच ब्लड प्रेशर,कोविड वैक्सीन ब्लड सुगर जैसी जाचें निशुल्क संस्था की ओर से होंगीं।
वरिष्ठ चिकित्सक हैड प्रिवेंटिव हेल्थ डा.रूबी बंसल ने अपने 20 साल के अनुभव में पाया है कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अपनी सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाह होती हैं ।अपनी स्वास्थ्य संबंधित जांच और लाइफस्टाइल के प्रति जागरूक नहीं होने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। यदि समय रहते स्वास्थ जांच कराई जाए तो अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है और समय से बीमारियों का उपचार संभव होता है। इसलिए महिलाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। उनको खान पीन,नियमित व्यायाम और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन तत्पर है।
संस्था की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका अग्रवाल ने महिलाओं में होने वाले आम हार्मोनल समस्या के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ओपीडी में हर दूसरा मरीज चाहे बच्ची हो अथवा वृद्ध महिला हो इस समस्या से जूझती रहती हैं। बच्चों में यह महीने की अनुमित चिड़चिड़ापन मोटापा चेहरे पर मुंहासे अनचाहे बाल हाइपर पिगमेंटेशन के रूप में दिखाई देती है वहीं नव विवाहिता को इन सब समस्याओं के अतिरिक्त बांझपन जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। महीना गिरने का खतरा भी बना रहता है। बड़ी उम्र में यह डायबिटीज, कैंसर,हृदय रोग आदि का खतरा बढ़ाता है। शुरू से ही मरीज को अपने खान-पान इलाज व्यवस्थित लाइफस्टाइल और नियमित जांच कराते रहना चाहिए तभी समस्या से लड़ने में मदद मिल सकती है।
संस्था के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल थकवानी के अनुसार मोनोग्राफी व पैंट स्मीयर ऐसी जांच है जिसके द्वारा महिलाओं के स्तन और बच्चेदानी संबंधित गंभीर बीमारियों को बहुत आरंभिक चरण में ही पता चल जाता है। यह टेस्ट कैंसर को पहली स्टेज में पकड़ने के लिए आवश्यक होते हैं । चाहे किसी को भी कैंसर हो तो उसका इलाज समय से किया जा सकता है। इनमें मैप स्मीयर टेस्ट जो कि बच्चेदानी के मुंह का कैंसर है महिलाओं में 25 वर्ष से अधिक उम्र में होता है। यह साल में एक बार जरूर कराना चाहिए। मैमोग्राफी टेस्ट 40वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं को अवश्य कराना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के मेडिकल चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजा दत्ता ने बताया कि 9 मार्च को साल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा इसमें लोग अपने स्वास्थ संबंधी जांच और सलाह मुफ्त पास करेंगे इस अवसर पर संस्था के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक गर्ग और कार्यक्रम आयोजक तथा अस्पताल के बिजनेस प्रमुख आर कुकरेती भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment