Posts

Showing posts from January, 2026

यूजीसी के मामले में झूंटी शिकायत करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए -दिग्विजय सिंह

Image
यूजीसी के मामले में झूठी  शिकायत पर करवाई का अधिकार होना चाहिए-दिग्विजय सिंह  साहिबाबाद।       कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक मुलाकात में यह स्वीकार किया कि यूजीसी के मामले में जो गाइडलाइन बनाई गई हैं उसमें झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का अधिकार होना चाहिए।      कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शालीमार गार्डन निवासी कांग्रेसी नेता नरेंद्र राठी की माता श्रीमती प्रकाशि देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि वह यूजीसी के संबंध में जो स्टैंडिंग कमेटी बनी थी उसके वे अध्यक्ष थे लेकिन यह भी सही है कि उसमें सभी दलों के नेता शामिल थे। वह चाहते थे कि जो झूठी शिकायत करता है उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों के साथ भेदभाव हुआ था उस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गाइडलाइन बनाई गई थीं, जिसका अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे कर दिया गया है। उन्होंने कहा...

क्षत्रिय समाज सर्व समाज को साथ लेकर यूजीसी के मामले में करेगा आंदोलन

Image
यूजीसी की भेदभाव वाली गाइडलाइन के खिलाफ क्षत्रिय समाज सर्व समाज को साथ लेकर करेगा आंदोलन  साहिबाबाद(एसपी चौहान)।       क्षत्रिय समाज की ओर से एक बैठक का आयोजन राजेन्द्र नगर सेक्टर 5 में किया गया, जिसका उद्देश्य था यूजीसी की नई गाइडलाइन के बारे में समाज की दिशा तय करना। लंबे विचार विमर्श के बाद समाज ने यह तय किया है कि वह सामान्य वर्ग के लोगों के अलावा प्रबुद्ध पिछड़े और अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के लोगों को साथ लेकर  भेदभावपूर्ण यूजीसी की नई गाइडलाइन का विरोध करेगा। समाज सरकार से मांग करेगा कि गाइडलाइन ऐसी हों  जिसमें सार्वभौमिकता नजर आए और किसी भी छात्र का भविष्य खराब ना हो सके। इसके लिए भेदभाव पूर्ण नई यूजीसी गाइडलाइन को रद्द किया जाए तथि 2012 की जो परानी गाइडलाइन है उसी को लागू किया जाए तथा जरूरत समझें जाने पर उसमें ऐसे संशोधन किये जाए जिससे समाज में संघर्ष और वैमनस्यता पैदा न हो,बल्कि आपस में सौहार्द बड़े।        बैठक की अध्यक्षता यशपाल सिंह द्वारा की गई और संचालन सतीश सिंह दाहिमा द्वारा किया गया...

विस्तारवादी नीति के खिलाफ लाजपत राय महाविद्यालय पर प्रदर्शन

Image
विस्तारवादी नीति के खिलाफ लाजपत राय कॉलेज के बाहर धरना- प्रदर्शन  साहिबाबाद।     लाजपत राय कॉलेज प्रबंध समिति की विस्तारवादी नीति के खिलाफ श्याम पार्क मेन आरडब्ल्यूए समिति ने आमजन के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लाजपत राय कॉलेज प्रबंध समिति अपनी विस्तारवादी नीति के तहत नगर निगम और कॉलोनी के प्रमुख रास्तों को और भूमि को कब्जाती जा रही है। यह कब्जा लाजपत राय कॉलेज के नाम पर निजी फायदे के लिए किया जा रहा है।     आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव गौड़ ने बताया कि लाजपत राय कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा विस्तारवादी नीति के तहत कॉलोनी और सार्वजनिक जगह की भूमि को कब्जा किया जा रहा है। यहां तक कि वह आमजन के लिए बनाए मुख्य मार्ग पर भी कब्जा कर रही है। इस संबंध में उनकी संस्था की ओर से अदालत में एक मुकदमा दायर किया हुआ है, इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधक समिति के पदाधिकारी संजय दत्त कौशिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अवैध निर्माण कराने पर उतारू हैं। 8 जनवरी को मजदूरों को लगाकर मुख्य रास्ते पर...

क्षत्रिय समाज को अपनी एक पहचान बनानी होगी-रूडी

Image
अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजीव प्रताप रूडी से की शिष्टाचार भेंट  नई दिल्ली(एसपी चौहान।     अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल  ने भाजपा के सांसद एवं कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव राजीव प्रताप रूडी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस संबंध में श्री रूडी ने प्रतिनिधिमंडल  को सलाह दी कि उन्हें  दो बातों पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। एक- उनका एक नेता कौन हो? और उनका नारा कौन सा हो?      केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह व विनोद कुमार सिसोदिया कोषाध्यक्ष सुप्रिया सिंह तथा उपाध्यक्ष अजय तोमर व आशीष राघव के साथ नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव एवं भाजपा से सांसद राजीव प्रताप रूडी से शिष्टाचार मुलाकात की।     इस संबंध में श्री रूड़ी ने संस्था के पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन उन्होंने दो बातें प्रमुखता से कहीं। एक क्षत्रिय समाज को अपना एक - नेता चुनना चाहिए और दूसरा...