विस्तारवादी नीति के खिलाफ लाजपत राय महाविद्यालय पर प्रदर्शन
साहिबाबाद।
लाजपत राय कॉलेज प्रबंध समिति की विस्तारवादी नीति के खिलाफ श्याम पार्क मेन आरडब्ल्यूए समिति ने आमजन के साथ मिलकर कॉलेज के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लाजपत राय कॉलेज प्रबंध समिति अपनी विस्तारवादी नीति के तहत नगर निगम और कॉलोनी के प्रमुख रास्तों को और भूमि को कब्जाती जा रही है। यह कब्जा लाजपत राय कॉलेज के नाम पर निजी फायदे के लिए किया जा रहा है।
आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव गौड़ ने बताया कि लाजपत राय कॉलेज की प्रबंध समिति द्वारा विस्तारवादी नीति के तहत कॉलोनी और सार्वजनिक जगह की भूमि को कब्जा किया जा रहा है। यहां तक कि वह आमजन के लिए बनाए मुख्य मार्ग पर भी कब्जा कर रही है। इस संबंध में उनकी संस्था की ओर से अदालत में एक मुकदमा दायर किया हुआ है, इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधक समिति के पदाधिकारी संजय दत्त कौशिक सरकारी भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अवैध निर्माण कराने पर उतारू हैं। 8 जनवरी को मजदूरों को लगाकर मुख्य रास्ते पर टायल उखाड़ने का काम शुरू कर दिया था जिसका विरोध किया गया और पुलिस की पीसीआर ने आकर के काम रुकवाया था। इसमामले की थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत की गई थी। इसके बावजूद मंगलवार की सुबह में मुख्य मार्ग पर दो-तीन डंपर मोटी रोड़ी डाल कर सारे रास्ते को बंद कर दिया गया। जिससे आसपास के घरों में और पास के विद्यालयों में आने-जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। इसको लेकर थानाध्यक्ष साहिबाबाद से फिर लिखित शिकायत दी गई।पुलिस मौके पर आई और नगर निगम से भी शिकायत की गई। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में आकर के मलबे को वहां से हटाया और रास्ते को आने-जाने के लायक बनाया।
इस मुद्दे को लेकर आज आरडब्ल्यूए के नेतृत्व में श्याम पार्क के निवासियों ने कॉलेज के बाहर करीब 4 घंटे धरना प्रदर्शन किया और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने मांग की कि लाजपत राय कालेज प्रबंध समिति को अपनी आदत से बाज जाना चाहिए और जब तक कोर्ट में मामला नहीं निपटारा होता सार्वजनिक संपत्ति अथवा मुख्य रास्तों के आने-जाने को अवरुद्ध न करें तथा जो अवैध निर्माण किया है उसे हटाया जाए। कॉलेज प्रबंध समिति पर यह भी आरोप है कि कमलनाथ जो पहले प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे हैं उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी दुर्गा भाभी तथा तत्कालीन जीडीए उपाध्यक्ष धर्मेंद्र देव के सानिध्य में यहां एक दुर्गा भाई बच्चा पार्क बनाया था उसे भी वर्तमान मैनेजमेंट कमेटी ने नष्ट कर दिया और लाला लाजपत राय द्वार के स्थान पर अपने विद्यालय का नाम लिख दिया है। इसगेट पर लोहे के दरवाजे लगाकर के यहां चौकीदार बैठा दिए हैं जो हर आने जाने वालों को रोकते हैं और टोकते हैं ।जबकि यह रास्ता सार्वजनिक है। इस पर लगे लोहे के गेट को हटाया जाए और स्थानीय लोगों को धरना प्रदर्शन के लिए ना उकसाया जाए। यहां यह गौरतलब है कि लाजपत राय महाविद्यालय श्याम पार्क मेन के पार्क में बना हुआ है और लाजपत राय प्रबंध समिति के पास इस भूमि के स्वामित्व संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं है। लाजपत राय कॉलेज के लिए राजनगर में मिली 15 एकड़ भूमि पर तत्कालीन प्रबंधकों ने अपना निजी विद्यालय बना रखा है उसे पर लाजपत राय महाविद्यालय स्थानांतरित किया जाए। लाजपत राय कॉलेज की भूमि पर बने निजी संस्थान आईएमटी से कॉलेज की भूमि मुक्त कराई जाए। इसका मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।इसके अलावा श्याम पार्क में गली नंबर 2 में दान की हुई संपत्ति जहां एक मंदिर भी था उसे भी नष्ट कर दिया गया है। मंदिर को पुन: स्थापित किया जाए।
इन सभी बातों को लेकर के स्थानीय निवासी प्रबंध कार्यकारिणी से नाराज हैं और वह अदालत की शरण में हैं।
आज के प्रदर्शन में के महासचिव संजीव गौड़, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, सचिव राजेश सिंह, सदस्य धर्मेंद्र सिंह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष वीर सिंह सेन ,मौजूदा व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह बैसला, डॉ राजेश तोमर, महेश सिंह ,विनोद सिंह,अरविंद कुमार गोयल ,हरि सिंह, अमित सिंह, गीता शर्मा ,जमा गुप्ता,मनोज, रोहित चड्ढा, एडवोकेट एके शर्मा, सुनील रस्तोगी, गीता रस्तोगी, डब्बू कौशिक तुषार राणा आदि ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment