क्षत्रिय समाज को अपनी एक पहचान बनानी होगी-रूडी

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल ने राजीव प्रताप रूडी से की शिष्टाचार भेंट 
नई दिल्ली(एसपी चौहान।
    अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह के नेतृत्व में संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल  ने भाजपा के सांसद एवं कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव राजीव प्रताप रूडी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस संबंध में श्री रूडी ने प्रतिनिधिमंडल  को सलाह दी कि उन्हें  दो बातों पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। एक- उनका एक नेता कौन हो? और उनका नारा कौन सा हो?
     केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह व विनोद कुमार सिसोदिया कोषाध्यक्ष सुप्रिया सिंह तथा उपाध्यक्ष अजय तोमर व आशीष राघव के साथ नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सचिव एवं भाजपा से सांसद राजीव प्रताप रूडी से शिष्टाचार मुलाकात की। 
   इस संबंध में श्री रूड़ी ने संस्था के पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन उन्होंने दो बातें प्रमुखता से कहीं। एक क्षत्रिय समाज को अपना एक - नेता चुनना चाहिए और दूसरा- उनका एक नारा होना चाहिए। "नारा हो जय सांगा।"एक नेता कौन हो, इस पर आप स्वयं खुले मन से विचार करें। जिससे क्षत्रिय समाज की एक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि विस्व स्तर पर बने।
    राजीव प्रताप रूडी ने अपनी शुरुआत छात्र राजनीति से की थी औरपंजाब विश्वविद्यालय में पहली बार छात्र संघ  के महामंत्री बने। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से सारण (छपरा) से सांसद हैं, रूडी एक बार विधायक रहे और सात बार से सांसद हैं। खास बात यह है कि हर बार उन्होंने लालू प्रसाद यादव या उनके पारिवारिक के किसी न किसी सदस्य को चुनाव में हराया है। इंजीनियरिंग अर्थशास्त्र में  बीए ऑनर्स किया तथा कानून की डिग्री ली,बाद में अर्थशास्त्र मेंस्नातकोत्तर किया।
    इस अवसर पर श्री रूडी को संस्था के पदाधिकारी ने अपनी संस्था की एक स्मारिका भेंट की।

Comments

Popular posts from this blog

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

समाज की बेहतरी के लिए क्षत्रिय समाज को व्यापार में उतरना चाहिए

एसवीपी गुलमोहर रेजिडेंसी अहिंसा खंड इंदिरापुरम में हुई अनेक प्रतियोगिताएं