Posts

साहिबाबाद में मनाई गई महाराणा प्रताप जी की जयंती

Image
जयंती पर महाराणा प्रताप को की गई पुष्पांजलि अर्पित  साहिबाबाद (एसपी चौहान)।       वसुंधरा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें देश का एक ऐसा महान योद्धा बताया, जिसने देश की आजादी की खातिर अपना महल, राजसी ठाठ- बाठ सब छोड़ दिया और घास की रोटियां खाकर विदेशी आक्रांताओं को युद्ध में पराजित किया।        अखंड राजपूताना सेवा संस्थान द्वारा आयोजित  पुष्पांजलि समारोह में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को देश का एक ऐसा महान योद्धा बताया जिसने देश की आजादी की खातिर अपना सर्वस्व देश को न्योछावर कर दिया और जंगलों में रहकर घास की रोटियां खाईं तथा युद्ध में विदेशी आक्रांताओं के दांत खट्टे कर दिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप केवल क्षत्रिय समाज के महापुरुष नहीं थे बल्कि वे पूरे देश के लिए एक सर्वमान्य महापुरुष थे जिन्होंने स्वाभिमान और देश की आजादी की खातिर दुश्मनों से युद्ध किया और उन्हें पराजित किया।    ...

अखंड राजपूताना सेवा संस्थान का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न

Image
क्षत्रिय समाज का परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न  नोएडा(एसपी चौहान)।        अखंड राजपूताना सेवा संस्थान और उसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित 11 वां क्षत्रिय राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन सकुशल संपन्न हो गया। यह आयोजन सेक्टर 35 नोएडा के सामुदायिक भवन में 13अप्रेल 2025 को आयोजित किया गया। आयोजन में करीब 300 युवक एवं युवतियों के बायोडाटा प्रस्तुत किए गए जिनमें 160 युवतियों की संख्या थी।उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की।        परिचय सम्मेलन की शुरुआत गायत्री मंत्र के अलावा ऋग्वेद के ईश्वर स्तुति प्रार्थना मंत्रों से की गई। मंच का संचालन संस्था के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी एसपी चौहान, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार ससोदिया,प्रदीप पुंडीर, अभिमन्यु तोमर तथा सत्येंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सिंह ने प्रस्तुति की। उनके अलावा संस्था के राष्ट्रीय महासचिव वीपी सिंह, बीबी सिंह ,सुप्रिया सिंह, निशा छोंकर, सीमा भदोरिया, आरपी सिंह ,नेपाल सिंह छोंकर, एनपी सिंह, शिवर...